प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रबुद्ध जन सम्मेलन किया गया जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉक्टर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है 12 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल में कई सारे नवाचार हुए हैं, 13 वें वर्ष में प्रवेश हो रहा है।
‘जनसंघ से हमारी सरकार’
CM ने कहा चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में अब तक के सभी प्रधानमंत्री के शासनकाल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर लगाते हुए लोकतंत्र को गौरवान्वित करने का समय चल रहा है। आज के इस प्रबुद्ध जन गोष्ठी में केंद्र सरकार के मंत्री धर्मेंद्र जी ने सभी बिंदुओं को विस्तार से बताया है, हम सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का स्मरण किया, मध्यप्रदेश को गौरवशाली राज्य है जहां जनसंघ से हमारी सरकार हैं। इसी मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े आंदोलन हुए गोवा मुक्ति आंदोलन से लेकर कई आंदोलनों मैं इसी मध्य प्रदेश के लोगों ने कुर्बानी दी। क्या हम सबके लिए गौरवशाली है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शासन के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

नई शिक्षा नीति
नई शिक्षा नीति में अनेक सुधारवादी और प्रगतिशील प्रावधान जोड़े गए हैं, जो शिक्षा को अधिक समावेशी, व्यावहारिक और भविष्य उन्मुख बनाते हैं। इसमें विद्यार्थियों की स्वतंत्र सोच, कौशल विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। शिक्षा के वैश्वीकरण को ध्यान में रखते हुए किए गए ये परिवर्तन धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं और देश को 21वीं सदी की चुनौतियों तथा अवसरों के लिए तैयार कर रहे हैं।