सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

राहत मिली सलमान खान को

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम ने राजश्री पान मसाला के विज्ञापन मामले में अंतरिम राहत दी। अगली सुनवाई 22 जून 2026 को होनी है।

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत |

Salman Khan Relief: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को राजश्री पान मसाला के विज्ञापन मामले में नेशनल कंज्यूमर फोरम (NCDC) से राहत मिल गई है। अब एक्टर को FSL जांच के लिए कोटा नहीं जाना पड़ेगा। 

नेशनल कंज्यूमर फोरम ने 10 जून को यह अंतरिम राहत देते हुए मामले पर स्टे जारी किया। इस आदेश की कॉपी 11 जून को कोटा कंज्यूमर फोरम में पेश कर दी गई है।

मामले की अगली सुनवाई

नेशनल कंज्यूमर फोरम में इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून 2026 को रखी गई है। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट में इस मामले पर  14 जुलाई 2026 को सुनवाई होनी है।

विवाद क्या है?

भाजपा नेता और एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन को लेकर सलमान खान के खिलाफ कोटा कंज्यूमर फोरम में शिकायत की थी। सलमान खान की ओर से दाखिल वकालतनामा और जवाब पर हस्ताक्षर को लेकर याचिकाकर्ता ने आपत्ति जताई थी। 

इस पर कोटा जिला उपभोक्ता अदालत ने 26 दिसंबर 2025 को आदेश जारी करते हुए सलमान खान के हस्ताक्षरों की FSL जांच कराने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट में पेशी और अवमानना याचिका

सलमान खान के कोर्ट में पेश न होने पर याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका भी दायर की थी। इसके विरोध में सलमान खान की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट और नेशनल कंज्यूमर फोरम में याचिकाएं दायर की गईं।

अब तक की राहत

इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 27 मई 2026 को स्टे जारी किया था। वहीं अब नेशनल कंज्यूमर फोरम की ओर से भी इस मामले में सुनवाई करते हुए 10 जून को स्टे जारी कर दिया है

बता दें कि, सलमान खान की ओर से कोटा कंज्यूमर फोरम में याचिकाकर्ता इंद्रमोहन सिंह हनी द्वारा जून 2025 में विमल पान मसाला के खिलाफ परिवाद वापस लेने का प्रार्थना पत्र भी पेश किया गया है। मामला फिलहाल दोनों अदालतों में लंबित है और आगे की सुनवाई ऊपर बताई तारीखों को होगी।


 

संबंधित सामग्री

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.

गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मनोरंजन

गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

Two gunmen attacked a gym in Delhi's Paschim Vihar, associated with singer Guru Randhawa. The Lawrence gang has claimed the attack, citing proximity to Salman Khan.

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.

Kala Hiran Movie Controversy: सलमान के नोटिस भेजने पर अमित जानी ने दिया करारा जबाव!

मनोरंजन

Kala Hiran Movie Controversy: सलमान के नोटिस भेजने पर अमित जानी ने दिया करारा जबाव!

Director Akshay Pandey's upcoming film 'Kala Hiran' faces legal hurdles from Salman Khan's team, alleging portrayal linked to the actor's past.

'काला हिरण' फिल्म के कॉस्टिंग डायरेक्टर को सलमान खान ने भेजा नोटिस!

मनोरंजन

'काला हिरण' फिल्म के कॉस्टिंग डायरेक्टर को सलमान खान ने भेजा नोटिस!

Salman Khan has issued a legal notice to halt the production of 'Kala Hiran', a film allegedly based on his involvement in a blackbuck hunting case.