Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Kala Hiran Film Controversy

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.

kala hiran film 1st video फिल्म काला हिरण का पहला वीडियो जारी

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी |

Kala Hiran Film 1st Video: देशभर में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 का काले हिरण शिकार का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। कहा जाता है कि, इस मामले की वजह से ही लॉरेंस विश्नोई सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है। अब इस पूरे मामले को लेकर डायरेक्टर अक्षय पांडे फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' लेकर आ रहे हैं, इसका पहला वीडियो 12 जून यानी की आज रिलीज कर दिया गया है। 

काला हिरण का टीजर रिलीज 

'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सलमान खान से जुड़े काले हिरण केस को दिखाया गया है। इसमें सलमान को अयान खान नाम दिया गया है। वहीं लॉरेंस गैंग को लायन नाम दिया गया है। इसमें काला हिरण केस से जुड़े मामले में कानूनी लड़ाई दिखाता है। इस फिल्म में जो डायलॉग है, वो  बिश्नोई समाज के त्याग और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बोले गए है। इस वीडियो में दिखाता है कि, अयान एक हिरण का शिकार करता है। उसके खिलाफ FIR दर्ज होती है। उस मामले में सुनवाई होती है। फिर जो केस करता है। उसे अयान खान घूस देते हुए नजर आता है। 

इस फिल्म के प्रोड्यूसर और राइटर अमित जानी है। इसे भारत एस. श्रीनाथे डायरेक्टर कर रहे हैं। इस फिल्म का ग्लोबल टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान ने भेजा था नोटिस

रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर सलमान खान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कॉस्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को लीगल नोटिस भेजकर  'काला हिरण' नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की है।

24 अप्रैल 2026 को भेजा गया था नोटिस 

सलमान की ओर से 24 अप्रैल को फिल्म रोकने को लेकर नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि - 'यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। इस फिल्म से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है, चल रही लीगल प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और उनके पर्सनल राइट्स का उल्लंघन हो सकता है।'

सलमान की लीगल टीम का कहना है कि- 'एक्टर ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के इस्तेमाल की कोई अनुमति नहीं दी है।'

प्रोड्यूसर ने नोटिस फड़ने का वीडियो किया था जारी

सलमान खान ने प्रोड्यूसर अमित जानी को फिल्म रोकने के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन अमित जान ने उसे वीडियो बनाते हुए फाड़ दिया और वीडियो में कहा कि- 'हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

सोनू मिश्रा का दावा 
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर सोनू मिश्रा ने बताया कि - 'अप्रैल 2026 में उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने फिल्म 'काला हिरण' के लिए कॉन्टैक्ट किया था। सलमान खान से जुड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से उन्होंने तुरंत हामी भर दी। हालांकि, शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि फिल्म में सलमान खान को एकतरफा और नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है। तो उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया।

 

संबंधित सामग्री

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

मनोरंजन

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम ने राजश्री पान मसाला के विज्ञापन मामले में अंतरिम राहत दी। अगली सुनवाई 22 जून 2026 को होनी है।

गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मनोरंजन

गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

Two gunmen attacked a gym in Delhi's Paschim Vihar, associated with singer Guru Randhawa. The Lawrence gang has claimed the attack, citing proximity to Salman Khan.

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

मनोरंजन

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

The teaser of 'Alpha,' starring Alia Bhatt, Bobby Deol, and Sharvari Wagh, has increased excitement among fans with its intense action and spy thriller theme.

Ranveer Deepika Photo Viral: दीपिका और रणवीर अपने नए घर में आए नजर, तस्वीरें वायरल!

मनोरंजन

Ranveer Deepika Photo Viral: दीपिका और रणवीर अपने नए घर में आए नजर, तस्वीरें वायरल!

A viral photo of Bollywood stars Ranveer Singh and Deepika Padukone shows them flaunting a baby bump, hinting at their second child.

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

मनोरंजन

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

रवीना टंडन ने ऋषिकेश के दो दिवसीय दौरे में गंगा आरती, कथा सुनी और गौ पूजन किया। उन्होंने साड़ी पहनकर स्कूटी से जानकी सेतु पार किया।