Sidhu On Shahrukh Khan: SRK को सिद्धू ने दी थी चेतावनी, बोले- "तेरी तो मत मारी गई है क्या?"

sidhu-warning-to-srk-viral-statement-2025

Sidhu On Shahrukh Khan: SRK को सिद्धू ने दी थी चेतावनी, बोले- "तेरी तो मत मारी गई है क्या?"

sidhu on shahrukh khan srk को सिद्धू ने दी थी चेतावनी बोले- "तेरी तो मत मारी गई है क्या"

Sidhu On Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज भले ही सुपरस्टार हों, लेकिन फिल्मों में आने से पहले वे एक स्ट्रगलिंग टीवी एक्टर थे। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और टीवी पर्सनालिटी नवजोत सिंह सिद्धू ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथ पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया। Read More: Salman on Aamir Gauri Relationship: सलमान ने बोला – ‘शादी को परफेक्ट बनाकर छोड़ेंगे..’!

Sidhu On Shahrukh Khan: क्रिकेट मैच में हुई थी पहली मुलाकात...

सिद्धू ने एक इंटरव्यूं के दौरान बताया कि लखनऊ में एक क्रिकेट मैच के दौरान उनकी शाहरुख से मुलाकात हुई थी।

शाहरुख ने आकर कहा -

“सर, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।”

इस पर सिद्धू ने जवाब दिया -

"मैं तो तुम्हें रोज देखता हूं। टीवी ऑन करते ही सबसे पहले 'फौजी' और 'सर्कस' में तुम्हें ही देखता हूं।"

शाहरुख इस तारीफ से बेहद खुश हो गए।

बातचीत के दौरान जब कपिल देव ने सिद्धू से पूछा कि ये लड़का कौन है, तो सिद्धू ने जवाब दिया,
"ये अगला सुपरस्टार है।"

“मुंबई शिफ्ट हो रहा हूं” - शाहरुख

इसी दौरान शाहरुख ने बताया कि वे मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं, ताकि फिल्मों में करियर बना सकें। यह सुनकर सिद्धू चौंक गए और बोले -
“तेरी तो मत मारी गई है क्या? वहां बिना जान-पहचान, बिना सपोर्ट के कुछ नहीं होता। तेरे पेरेंट्स भी नहीं हैं वहां।”

इस पर शाहरुख ने मुस्कराते हुए कहा -

“सिद्धू साहब, मैं संभाल लूंगा।”

सिद्धू की शाहरुख की चेतावनी...

सिद्धू ने शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री की असलियत बताते हुए कहा,

"बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए अपने लोग चाहिए होते हैं, मदद करने वाला कोई चाहिए होता है। तेरे पेरेंट्स भी नहीं हैं वहां।" और "वहां बहुत खतरनाक कॉम्पिटिशन है। लोग तुम्हें नाश्ते में सॉसेज की तरह खा जाएंगे।"

शाहरुख ने मुस्कराते हुए जवाब दिया -

"सिद्धू साहब, मैं संभाल लूंगा।"

शाहरुख ने बेहद शांत भाव से जबाव देते हुए कहा कि -

"सिद्धू साहब, क्या मैं कुछ कहूं? मैं किसी के साथ कॉम्पिटिशन नहीं करता। मेरा कॉम्पिटिशन खुद के साथ है।"
उनका यह आत्मविश्वास आज उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बन चुका है।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर: 'फौजी' से हुई थी शुरुआत

शाहरुख खान ने 1989 में 'फौजी' सीरियल से टेलीविजन में कदम रखा था। इसके बाद वह 'सर्कस' में नजर आए, जिसमें उन्होंने एक सर्कस मैनेजर का किरदार निभाया। इसके अलावा वह ‘दिल दरिया’, ‘दूसरा केवल’, ‘उम्मीद’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिल आशना है’ जैसे शोज में भी दिखे।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"