Splitsvilla Winner Dudhane Arrested: हनीमून मनाने जा रहे थे जय दुधाने, एयरपोर्ट ...

splitvilla-winner-jay-dudhane-arrested

Splitsvilla Winner Dudhane Arrested: हनीमून मनाने जा रहे थे जय दुधाने, एयरपोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार!

splitsvilla winner dudhane arrested हनीमून मनाने जा रहे थे जय दुधाने एयरपोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Splitsvilla Winner Dudhane Arrested: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 13' के विनर और बिग बॉस मराठी 3 के रनर अप रहे चुके मशहूर इंफ्लूएंसर जय दुधाने को 4 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि जय पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इंफ्लूएंसर जय ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बता दें कि, जय दुधावे MTV स्प्लिट्सविला 13 के विजेता रह चुके है, इतना ही नहीं वो बिग बॉस मराठी 3 के फर्स्ट रनर अप भी रह चुके हैं।

10 दिन पहले हुई थी जय की शादी

26 दिसंबर के दिन जय दुधाने ने हर्षला पाटिल से शादी की थी, उन्होंने शादी की तस्वीरे अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की थी। और अब वो पत्नी हर्षला के साथ वो विदेस हनीमून मनाने जा रहें थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया।

जय पर धोखाधड़ी के आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, जय दुधावे के ऊपर 5 करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाया गया है, शिकायत में कहा गया कि - जय ने परिवार के 4 सदस्यों के साथ मिलकर रिटायर्ड इंजीनियर से ठाणे की 5 कॉमर्शियल दुकानों पर पैसे इंवेस्ट कराएं थे, जय ने उस इंजीनियर को प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स दिखाए गए, जिसके बाद उसने 4.61 करोड़ रुपए में दुकानें खरीदीं। लेकिन कुछ दिन बाद जब बैंक से उन खरीदी गई दुकानों के जब्त करने का नोटिस आया तो उन्हें पता चला की, जिन दुकानों पर उन्होंने पैसे लगाएं है वो पहले से ही बैंक में गिरवी थी। आरोप है कि , जय ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर यह डील की थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस का बयान

पुलिस ने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि - ' जय दुधाने को 4 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। जय और उनके परिवार के सभी सदस्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।'

जय ने खारिज किए आरोप और कहा

एक्टर ने गिरफ्तारी के बाद इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि - 'मैं हनीमून पर जा रहा था, मेरा भाई, पत्नी, मेरे भाई की पत्नी हम सब विदेश जा रहे थे। मुझे ये भी नहीं पता था कि मेरे नाम पर गिरफ्तारी वारंट या लुक आउट सर्कुलर जारी है। पुलिस ने मुझे बताया कि मैं देश नहीं छोड़ सकता। मैं पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा।'    

संबंधित सामग्री

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

जुर्म गाथा

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

हैदराबाद के गाचीबौली में लग्जरी विला से चोरी हुई कीमती ज्वेलरी मामले में साइबराबाद पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया।

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

राज्य

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे 13,355 रोजगार सृजन की संभावना है।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

रांची की अदालत ने भैरव सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के आरोप में बरी कर दिया है।

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

राज्य

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार की सम्राट सरकार ने पेंशन प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक ₹1100 की नई दर की घोषणा की, जो प्रत्येक माह की 10 तारीख को अंतरित की जाएगी।