कीमती धातुओं में भारी गिरावट: दो दिन में चांदी ₹1.36 लाख लुढ़की, सोना भी ₹31 हजार टूटा

gold-silver-price-crash-profit-booking-mcx-india

कीमती धातुओं में भारी गिरावट: दो दिन में चांदी ₹1.36 लाख लुढ़की, सोना भी ₹31 हजार टूटा

कीमती धातुओं में भारी गिरावट दो दिन में चांदी ₹136 लाख लुढ़की सोना भी ₹31 हजार टूटा

Gold Silver Price Crash today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है, जबकि निवेशकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में चांदी और सोना दोनों ही दबाव में नजर आए। आज यानी 1 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के भाव में करीब 25 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद एक किलो चांदी का दाम फिसलकर 2.65 लाख रुपए पर आ गया। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो यह करीब 9 प्रतिशत की गिरावट है। सोने में भी कमजोरी कम नहीं रही। वायदा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में करीब 12 हजार रुपए की गिरावट आई और कीमत घटकर 1.38 लाख रुपए पर पहुंच गई। यह गिरावट करीब 8 प्रतिशत की मानी जा रही है।

सर्राफा बाजार बंद, लेकिन गिरावट पहले ही दिखी

आज सर्राफा बाजार बंद है, लेकिन इससे पहले 30 जनवरी को भी भारी गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन चांदी करीब 40,638 रुपए सस्ती हुई थी, जबकि सोने के दाम में 9,545 रुपए की गिरावट आई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 30 जनवरी को एक किलो चांदी का भाव घटकर 3,39,350 रुपए रह गया था। वहीं 24 कैरेट सोना 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

दो दिन में बड़ी टूट

अगर पिछले दो दिनों की तस्वीर देखें तो गिरावट और भी चौंकाने वाली है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 31 हजार रुपए की कमी आई है। 29 जनवरी को सोना करीब 1.69 लाख रुपए के स्तर पर था, जो अब 1.38 लाख रुपए तक आ चुका है। चांदी में गिरावट और भी तेज रही। 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपए प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वहां से अब तक इसमें 1.36 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

Gold Silver Price Crash today : गिरावट की वजह क्या है

बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस गिरावट की बड़ी वजह प्रॉफिट बुकिंग है। हाल के दिनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। ऐसे में निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू किया, जिससे दामों पर दबाव बना।

संबंधित सामग्री

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

जुर्म गाथा

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

हैदराबाद के गाचीबौली में लग्जरी विला से चोरी हुई कीमती ज्वेलरी मामले में साइबराबाद पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया।

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

राज्य

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे 13,355 रोजगार सृजन की संभावना है।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

रांची की अदालत ने भैरव सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के आरोप में बरी कर दिया है।

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

राज्य

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार की सम्राट सरकार ने पेंशन प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक ₹1100 की नई दर की घोषणा की, जो प्रत्येक माह की 10 तारीख को अंतरित की जाएगी।