foot burning sensation: पैरों में जलन और दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

foot-burning-sensation

foot burning sensation: पैरों में जलन और दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

foot burning sensation पैरों में जलन और दर्द को न करें नजरअंदाज हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

foot burning sensation: अगर आपको भी पैरों में बार-बार जलन या दर्द की शिकायत रहती है, तो इसे हल्के में न लें। बहुत से लोग इसे सामान्य थकान या कमजोरी समझकर मेडिकल जांच नहीं कराते, लेकिन यह लक्षण किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। पहले यह समस्या बुजुर्गों में आम थी, लेकिन अब 40-50 वर्ष की उम्र के लोग और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पैरों में जलन और दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे अंदरूनी चोट, फंगल संक्रमण (एथलीट फुट), विटामिन की कमी या नसों से जुड़ी कोई समस्या। [caption id="attachment_105232" align="alignnone" width="300"]क्या आपके भी घुटनों में है दर्द क्या आपके भी घुटनों में है दर्द[/caption]

foot burning sensation: डायबिटीज का प्रभाव:

डायबिटीज लंबे समय तक कंट्रोल न होने पर नसों पर असर डालती है, जिससे नसों में सूजन और नर्व डैमेज हो सकता है, जिसे न्यूरोपैथी कहा जाता है। इसमें पैरों में जलन, झनझनाहट, सुन्नपन और तेज दर्द होने लगता है। समय रहते इलाज न हो तो यह घाव, संक्रमण और अल्सर का कारण भी बन सकता है।

foot burning sensation: विटामिन की कमी:

विटामिन B12 और C की कमी से भी नसें कमजोर होती हैं, जिससे पैरों में सुन्नपन, जलन या झनझनाहट महसूस हो सकती है। संतुलित आहार की कमी से यह समस्या और बढ़ सकती है।

रक्त प्रवाह में बाधा:

कभी-कभी पैरों की नसों में रक्त प्रवाह सही न होने से सूजन और दर्द होने लगता है। खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) बनने से नसें फूल जाती हैं और चलने में परेशानी होती है।

foot burning sensation: साइटिका:

अगर रीढ़ की हड्डी से निकलने वाली नसों पर दबाव पड़ता है, तो यह दर्द पैरों तक फैल सकता है। इसे साइटिका कहा जाता है और इसमें पैरों में जलन और तेज दर्द की शिकायत होती है।

त्वचा संबंधी समस्याएं:

फंगल संक्रमण, एलर्जी या एथलीट फुट जैसी त्वचा की बीमारियों से भी पैरों में जलन हो सकती है। foot burning sensation: बचाव के उपाय: डायबिटीज है तो ब्लड शुगर नियंत्रित रखें विटामिन युक्त संतुलित आहार लें आरामदायक व कॉटन के मोज़े-जूते पहनें रोज हल्का व्यायाम करें धूम्रपान और शराब से बचें पैरों में लगातार जलन या दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि सही कारण जानकर समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"