Benefits of Honey and Black Pepper: शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने के चमत्कारी फ...

honey-black-pepper-health-benefits

Benefits of Honey and Black Pepper: शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने के चमत्कारी फायदे, जानिए सेहत से जुड़ा हर पहलू...

benefits of honeyblack pepper शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने के चमत्कारी फायदे जानिए सेहत से जुड़ा हर पहलू

Benefits of Honey and Black Pepper: भारत में आयुर्वेद को हमेशा से माना जाता है, पूराने जमाने से ही कई प्रकृतिक औषधियों को स्वास्थ ठीक करने में किया जाता रहा है, ऐसे में शहद और काली मिर्च है, जिसका उपयोग लोग औषधि के रुप में करते हैं, इसमें इतने प्रभावशाली हैं कि इनका सेवन एक साथ किया जाए, तो शरीर को को कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। Read More: Black Coffee Benefits and Risks: ब्लैक कॉफी पीने से क्या होता है? जानिए फायदे और नुकसान… आज हम आपको शहद और काली मिर्च मिलाकर खाने क्या फायदे है इस बारे में बताएंगे।

शहद और काली मिर्च: क्या है इनमें खास?

1. शहद को आयुर्वेद में "योगवाही" कहा जाता है, यानी यह जिस भी औषधि के साथ लिया जाए, उसकी शक्ति को बढ़ा देता है। 2. काली मिर्च एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है जो पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक को मजबूत करता है। जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है, तो यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को निकालता है, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

शहद और काली मिर्च मिलाकर खाने के प्रमुख फायदे...

सर्दी-खांसी में तुरंत राहत...

शहद गले को चिकनाई देता है और काली मिर्च बलगम को निकालने में मदद करती है। अगर आपको ज़ुकाम या खांसी है, तो एक चम्मच शहद में चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करने से तुरंत राहत मिलती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत...

काली मिर्च पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करती है और शहद आंतों को शांत करता है। इसका सेवन करने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

वजन घटाने में सहायक...

शहद और काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह शरीर में जमा वसा को जलाने में मदद करता है और धीरे-धीरे वजन घटता है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत...

दोनों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और रोग प्रतिरोधक तत्व होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। यह वायरल संक्रमणों से लड़ने की ताकत देता है, खासकर मौसम बदलने के समय में।

गले की खराश और सूजन में राहत...

अगर गले में जलन या खराश है, तो यह मिश्रण बेहद फायदेमंद साबित होता है। शहद की चिकनाहट और काली मिर्च की गर्मी गले को आराम देती है।

डायबिटीज में भी है लाभदायक....

अगर किसी को डायबिटीज है तो शहद सीमित मात्रा में लेना चाहिए। लेकिन काली मिर्च के साथ यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें।

त्वचा के लिए वरदान...

यह मिश्रण शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है और पिंपल्स, दाग-धब्बे कम होते हैं।

सेवन का सही तरीका..

1. 1 चम्मच शुद्ध शहद, 1/4 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च

कैसे लें-

1. दोनों को अच्छे से मिलाकर सुबह खाली पेट लें। चाहें तो गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। 2. इसे हफ्ते में 4-5 दिन लगातार लिया जा सकता है। 3. किसी भी हेल्थ समस्या में इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सावधानियां...

1. अत्यधिक मात्रा में न लें, वरना यह पेट में जलन पैदा कर सकता है। 2. बच्चों को देने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। 3. शुद्ध शहद ही इस्तेमाल करें, बाजार में मिल रहे नकली शहद से बचें। 4. बहुत गर्म पानी में न मिलाएं, इससे शहद के पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन सहयोगियों में मतभेदों के बावजूद एकजुटता और संवाद की दिशा में प्रगति हो रही है। प्रणव झा को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

राज्य

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश सरकार ने इंडो-जर्मन सहयोग के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन और कृषि को मिलाकर किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।