मूली खाने के नुकसान: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मूली का सेवन!

these-people-should-avoid-consuming-radish

मूली खाने के नुकसान: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मूली का सेवन!

मूली खाने के नुकसान इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मूली का सेवन

मूली खाने के नुकसान: सर्दियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई लोग खाने के दौरान सलाद के रुप में मूली का सेवन करते है। कुछ लोग मूली का पराठा बनाकर भी खाते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि हर किसी को मूली नहीं खाना चाहिए कुछ लोगों के लिए यह मूली नुकसानदायक भी हो सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए

मूली खाने के नुकसान: मूली के फायदे के साथ होते हैं नुकसान

विंटर के दौरान कई लोग मूली का सेवन करते है यह स्वाद के साथ - साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है। मूली में फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकती है। Also Read-Flower Seeds For Health: इस फूल के बीज खाने से बॉडी को मिलते हैं कई लाभ!

मूली खाने के नुकसान: इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए मूली

थायरॉइड के मरीज के लिए नुकसानदायक मूली में गोइट्रोजन नामक एक तत्व होता है जो थायरॉइड हार्मोन बनने में प्रभाव शाली होता है। विशेष रुप से हाइपोथायरॉइड से ग्रसित लोगों को मूली का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे थायरॉइड ग्रंथि दब सकती है।

एसिडिटी की जिसे प्रॉब्लम हो मूली के सेवन से बचें

जिन लोगों एसिडिटी की प्रॉबलम ज्यादा होती है। उन्हें मूली का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योकि मूली गैस पैदा करती है, जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स, पेट में जलन या गैस की समस्या रहती है, अगर वो लोग मूली का सेवन करते हैं तो उन्हें गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

किडनी में स्टोन हो तो मूली के सेवन से बचे

जिन लोगों के किडनी में स्टोन हो उन लोगों को मूली के सेवन से बचना चाहिए। मूली में ऑक्सलेट पाया जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को स्टोन है तो वो उस स्टोन को और बढ़ा देगा। इसलिए पथरी के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए। Also Read-Benefits Of Eating Chuna: चूने का ऐसा करें इस्तेमाल मिलेंगे अनेकों फायदे!
प्रेग्नेंट लेडी मूली के सेवन से बचें
मूली में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, लेकिन कच्ची मूली में बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा रहता है, इस वजह से गर्भवती महिलाएं अगर मूली का सेवन करें तो मूली को अच्छे से पका लें फिर ही खाएं, कच्ची मूली का परहेज करें।
सर्दी-जुकाम हो तो मूली का सेवन न करें
मूली ठंडी तासीर की होती है, इस वजह से जो लोग सर्दी - जुकाम , खांसी से जूझ रहें हो उन्हें मूली के सेवन से बचना चाहिए।  

संबंधित सामग्री

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

अन्य

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

एम.सी. मेहता, जिन्होंने भारतीय पर्यावरण विधि का चेहरा बदल दिया, उन्होंने कई महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल की जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिला।

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

जुर्म गाथा

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

In Kawardha, Chhattisgarh, a man's mutilated body was found in a sack in a field, leading to the arrest of a woman, her husband, and brother-in-law.

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

राज्य

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और न्याय को समृद्ध किया।

भोपाल में STF की बड़ी कार्रवाई,50 लाख रुपये की नशीली कफ सिरप जब्त

राज्य

भोपाल में STF की बड़ी कार्रवाई,50 लाख रुपये की नशीली कफ सिरप जब्त

भोपाल में STF ने मुबारकपुर एयरपोर्ट रोड पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की। इसमें ऑफ-कफ, ऑनरेक्स ब्रांड शामिल हैं।

इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा, लड़ाई जारी

देश-विदेश

इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा, लड़ाई जारी

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा कर लिया है। इलाके में लड़ाई और हवाई हमले जारी हैं, इजराइली रक्षा मंत्री ने बड़ी सफलता की घोषणा की।