बांग्लादेश का जनादेश: 20 साल बाद BNP की वापसी,तारिक रहमान का PM बनना तय

bangladesh-election-result-bnp-victory-tarique-rahman

बांग्लादेश का जनादेश: 20 साल बाद BNP की वापसी,तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश का जनादेश 20 साल बाद bnp की वापसीतारिक रहमान का pm बनना तय

bangladesh election result: करीब दो दशक बाद बांग्लादेश की राजनीति ने एक ऐसा मोड़ लिया है, जिसकी कल्पना लंबे समय से की जा रही थी। गुरुवार को हुए आम चुनाव के शुरुआती नतीजों ने साफ संकेत दे दिया है कि सत्ता की चाबी अब नए हाथों में जाने वाली है। सड़कों पर हलचल है, राजनीतिक दफ्तरों में जश्न और आशंका साथ-साथ चल रही है।

bangladesh election result: BNP सबसे आगे

बांग्लादेश की 299 संसदीय सीटों पर हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने अब तक 53 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के खाते में 38 सीटें आई हैं। अभी 208 सीटों के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन रुझान साफ हैं.बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान दोनों सीटों से चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी के भीतर और बाहर, दोनों जगह यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद की रेस में अब वे सबसे आगे हैं।

bangladesh election result: मतदान प्रतिशत और बड़े चेहरे

दोपहर 2 बजे तक देशभर के करीब 36 हजार मतदान केंद्रों पर 47.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस, बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने खुद मतदान किया। यूनुस ने वोट डालने के बाद कहा कि यह चुनाव “एक बुरे सपने का अंत और नए सफर की शुरुआत” है। उनके शब्दों में, “अब एक नए बांग्लादेश का उदय होगा।”

हिंसा की छाया में वोटिंग

मतदान के दौरान पूरी तरह शांति नहीं रही। खुलना में एक मतदान केंद्र के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में बीएनपी नेता मोहिबुज्जमान कोच्ची की मौत हो गई। वहीं मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में मतदान केंद्रों के बाहर बम फेंके गए। गोपालगंज में धमाके से तीन लोग घायल हुए.हालांकि चुनाव आयोग के मुताबिक बड़े पैमाने पर अशांति की स्थिति नहीं बनी, और ज्यादातर इलाकों में मतदान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा।

17 करोड़ की आबादी, युवा मतदाताओं की बड़ी भूमिका

करीब 17 करोड़ की आबादी वाले बांग्लादेश में 12.7 करोड़ मतदाता हैं। इस बार 109 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं, लेकिन लैंगिक प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि लगभग 44 प्रतिशत मतदाता 37 साल से कम उम्र के हैं। करीब 45 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार वोट डाला। माना जा रहा है कि यही युवा वोटर इस चुनाव की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हुए हैं। Also Read-इजरायल की बड़ी तकनीकी छलांग, ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों की काट तैयार
17 साल बाद घर लौटे तारिक रहमान
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान दिसंबर 2025 में 17 साल के निर्वासन के बाद ढाका लौटे थे। तभी से माना जा रहा था कि वे पार्टी को सत्ता में वापस लाने की पूरी तैयारी में हैं.मतदान के दिन उन्होंने मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की और चुनाव को लोकतांत्रिक संतुलन की बहाली के लिए जरूरी बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अवामी लीग के बिखरे वोटों का बड़ा हिस्सा बीएनपी की ओर गया है।
भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी नजर
हसीना सरकार के हटने के बाद से भारत-बांग्लादेश संबंधों में ठंडापन देखा गया है। नई दिल्ली बांग्लादेश के घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है। माना जा रहा है कि नई सरकार के रुख से दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय होगी.1971 में पाकिस्तान से आजादी के बाद से बांग्लादेश ने सैन्य शासन, राजनीतिक अस्थिरता और कमजोर लोकतंत्र के दौर देखे हैं। यह चुनाव उसी लंबे संघर्ष के बाद लोकतांत्रिक मजबूती की एक बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

राज्य

किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

मध्य प्रदेश सरकार ने MSP पर गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 मई 2026 कर दी है, गुणवत्ता मानकों में भी राहत दी गई है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

राज्य

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपनी यात्रा रोकी और अंतेष्टि में शामिल हुए।

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

राज्य

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM Yogi Adityanath reviews key initiatives like UP Data Center Cluster (UPDCC) and Project Ganga to transform UP into a global AI and tech hub.

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

सनातन

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Explore simple and effective Vastu solutions to remove negative energy and improve mental peace and harmony in your home.