दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

Delhi Tughlakabad Fire Kills 3, Six Injured

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

तुगलकाबाद, दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में लगी आग से 3 लोगों की मौत और 6 झुलसे। पार्किंग में खड़े वाहनों से आग की शुरुआत हुई।

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग 3 की मौत पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आग की शुरुआत पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों से होने की बात सामने आई है।

पार्किंग में लगी आग ने लिया विकराल रूप

फायर विभाग के अनुसार रात करीब 2:35 बजे आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग और धुआं ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक फैल गया। आग की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल पूरी तरह जल गईं।

छत का ताला तोड़कर किया गया रेस्क्यू

इमारत में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। संकरी गली में स्थित इमारत तक पहुंचने में कठिनाई हुई, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम सीढ़ी लगाकर छत तक पहुंची और बंद गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।रेस्क्यू अभियान के दौरान दो युवतियों समेत कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से साड़ियों के सहारे नीचे उतारा गया।

एक युवक और दो महिलाओं की मौत

हादसे में एक युवक और दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान और आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। दमकल विभाग ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद पार्किंग में खड़े वाहनों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और पीछे की ओर से ग्रिल काटकर कुछ लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारत में करीब 9 परिवार रहते हैं। घटना के समय लगभग 20 से 22 लोग भवन के अंदर मौजूद थे।

10 दिन में आग की दूसरी बड़ी घटना

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 3 जून को मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में भीषण आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

राज्य

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.

भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड

राज्य

भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड

भोपाल के हलालपुरा इलाके में स्थित पटाखा दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।


Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

खेल

Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

Jaspal Rana, a celebrated Indian shooter and coach, died at 49 in Delhi's Max Hospital after suffering a heart attack.

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा मध्यप्रदेश

राज्य

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, विकसित भारत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम मीटिंग, नवाचार के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा देश का हृदय प्रदेश