प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप: बिलासपुर में पास्टर गिरफ्तार

bilaspur-forced-conversion-pastor-arrest

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप: बिलासपुर में पास्टर गिरफ्तार

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप बिलासपुर में पास्टर गिरफ्तार

Bilaspur Conversion Case: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने के आरोप में एक पास्टर को गिरफ्तार किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत डबहापारा का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रामकुमार केंवट अपने घर में महिलाओं और युवतियों को बुलाकर प्रार्थना सभा कर रहा था और बीमारी ठीक करने व भोजन का लालच दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभा बंद कराई और आरोपी को हिरासत में लिया।

प्रार्थना से उनकी पुरानी और गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि सभा में बुलाए गए अधिकांश लोग हिंदू समुदाय से थे आरोप है कि रामकुमार केंवट उन्हें यह विश्वास दिला रहा था कि विशेष प्रार्थना से उनकी पुरानी और गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं इसके साथ ही लोगों को भोजन और अन्य भौतिक लाभ देने का लालच भी दिया जा रहा था, ताकि वे उसकी बातों में आकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हो जाएं।

Bilaspur Conversion Case: पुलिस ने सभा बंद कर पास्टर को पकड़ा

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा को तत्काल बंद कराया और कथित रूप से लोगों का ब्रेनवॉश कर रहे रामकुमार केंवट को हिरासत में लेकर चौकी ले जाया गया। पूणेन्द्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

संबंधित सामग्री

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

जुर्म गाथा

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

हैदराबाद के गाचीबौली में लग्जरी विला से चोरी हुई कीमती ज्वेलरी मामले में साइबराबाद पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया।

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

राज्य

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे 13,355 रोजगार सृजन की संभावना है।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

रांची की अदालत ने भैरव सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के आरोप में बरी कर दिया है।

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

राज्य

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार की सम्राट सरकार ने पेंशन प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक ₹1100 की नई दर की घोषणा की, जो प्रत्येक माह की 10 तारीख को अंतरित की जाएगी।