ट्रम्प का दावा - युद्ध खत्म, ईरान ने किया खारिज, भारतीय की मौत पर राहुल ने PM पर साथा निशाना

युद्ध समाप्ति की घोषणा

ट्रम्प का दावा - युद्ध खत्म, ईरान ने किया खारिज, भारतीय की मौत पर राहुल ने PM पर साथा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो गया है और नया शांति समझौता जल्द होगा। ईरान ने इस दावे को खारिज किया।

ट्रम्प का दावा - युद्ध खत्म ईरान ने किया खारिज भारतीय की मौत पर राहुल ने pm पर साथा निशाना

ट्रम्प का दावा - युद्ध खत्म |

ईरान के साथ युद्ध खत्म हो गया है, ये दावा किया है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक वर्चुअल रैली में ट्रम्प ने अपने समर्थकों से यह बात कही। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।

नई डील मंजूर

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है। अगर सब ठीक रहा तो उपराष्ट्रपति JD वेंस भी इसमें शामिल होंगे।

ट्रम्प के इस दावे को किया खारिज 

इधर, ईरान ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि शांति समझौते पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया। अमेरिका के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका फुल कंट्रोल है। ईरानी सेना के अधिकारी एडमिरल हबीबोल्लाह सय्यारी ने कहा कि इस समुद्री मार्ग से कोई भी जहाज ईरान की इजाजत के बिना नहीं गुजर सकता। 

राहुल का PM पर निशाना

अमेरिकी सेना ने 10 जून को ओमान तट के पास भारतीय क्रू मेंबर वाले सेटेबेलो जहाज पर हमला किया था। इस हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नाविकों की मौत को लेकर PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 दिनों में 3 जहाजों पर अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की जान गई, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर अब तक एक शब्द भी नहीं कहा। 

310 ठिकानों पर निशाना

इधर, इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने पिछले एक हफ्ते में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 310 ठिकानों को निशाना बनाया और करीब 80 लड़ाकों को मार गिराया। सेना के मुताबिक, गाजा में भी 20 से ज्यादा फिलिस्तीनी लड़ाके मारे गए है, जबकि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित सामग्री

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।

TOP 10 News: ईरान के साथ जंग खत्म? 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं, LoC के पास धमाका

देश-विदेश

TOP 10 News: ईरान के साथ जंग खत्म? 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं, LoC के पास धमाका

डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि ईरान के साथ लंबा चला आ रहा संघर्ष आज समाप्त हो गया है और ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने का वचन दिया है।

ईरान-अमेरिका शांति समझौते की उम्मीद से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल

देश-विदेश

ईरान-अमेरिका शांति समझौते की उम्मीद से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त देखी गई, कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई।

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.

Stock Market Rally: ट्रंप के संकेत से शेयर बाजार में सुनामी,  सेंसेक्स 1000 अंक उछला

फाइनेंस

Stock Market Rally: ट्रंप के संकेत से शेयर बाजार में सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Indian stock market experienced a significant surge, with Sensex jumping 1000 points following positive global cues and a statement by Donald Trump.