इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा, लड़ाई जारी

इजराइल ने लेबनान में किले पर कब्जा किया

इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा, लड़ाई जारी

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा कर लिया है। इलाके में लड़ाई और हवाई हमले जारी हैं, इजराइली रक्षा मंत्री ने बड़ी सफलता की घोषणा की।

इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा लड़ाई जारी

इजराइल ने लेबनान में किले पर कब्जा किया |

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। इजराइली अधिकारियों की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में किले पर इजराइली झंडे लहराते दिखाई दिए। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि सेना ने आसपास के गांवों में कई दिनों तक चली लड़ाई और हवाई हमलों के बाद यह कामयाबी हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 26 साल में इजराइल की लेबनान में सबसे बड़ी घुसपैठ है।

इजराइल के हमले जारी

ब्यूफोर्ट किला 1982 से 2000 तक दक्षिणी लेबनान पर इजराइली कब्जे के दौरान उसकी सेना का प्रमुख सैन्य अड्डा था। 700 M ऊंची पहाड़ी पर बने इस किले से दक्षिणी लेबनान के अलावा इजराइल के बड़े हिस्से पर नजर रखी जा सकती है। इसलिए इसका सैन्य महत्व बहुत अधिक माना जाता है। इजराइल और लेबनान के बीच 17 अप्रैल को सीजफायर का ऐलान हुआ। इसके बावजूद इजराइल ने हमले जारी रखे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इजराइल किसी संभावित अमेरिका-ईरान समझौते से पहले हिजबुल्लाह को ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहता है।

लेबनान पर कब्जा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को लेबनान में अपने जमीनी अभियान का दायरा और बढ़ाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इजराइल अब उन इलाकों पर अपनी पकड़ और मजबूत करेगा जो पहले हिजबुल्लाह के कंट्रोल में थे। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इजराइली सेना लितानी नदी को पार कर दक्षिणी लेबनान में और अंदर तक पहुंच चुकी है। इजराइल ने लितानी नदी से आगे जहरानी नदी तक के इलाके को भी युद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है और कई कस्बों के लोगों को वहां से निकलने के आदेश दिए।

संबंधित सामग्री

लेबनान हमलों से नाराज ट्रम्प-ईरान ने दी बातचीत छोड़ने की चेतावनी

देश-विदेश

लेबनान हमलों से नाराज ट्रम्प-ईरान ने दी बातचीत छोड़ने की चेतावनी

ट्रम्प ने लेबनान में इजराइली कार्रवाई पर नेतन्याहू पर नाराजगी जताई, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से हटने की धमकी दी।

Top 10 News: CNG के दाम बढ़े,  राम रहीम फिर जेल से बाहर, अर्शदीप ने इंस्टा पोस्ट डिलीट की

देश-विदेश

Top 10 News: CNG के दाम बढ़े, राम रहीम फिर जेल से बाहर, अर्शदीप ने इंस्टा पोस्ट डिलीट की

पाकिस्तान इजराइल को देश नहीं मानने की घोषणा करता है, दिल्ली में CNG की कीमत ₹83.09 किलो तक पहुँची, और कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी।

ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू आमने-सामने, अमेरिका चाहता है डील; इजराइल बोला- हमला रोकना बड़ी गलती

देश-विदेश

ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू आमने-सामने, अमेरिका चाहता है डील; इजराइल बोला- हमला रोकना बड़ी गलती

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। अमेरिका डील चाहता है, जबकि इजराइल हमले जारी रखने के पक्ष में है।

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

राज्य

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

PM नरेंद्र मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील की। इसके प्रभाव में कई मंत्री ई-वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।

शेयर बाजार में गिरावट, अमेरिकी-इजराइल तनाव का प्रभाव

फाइनेंस

शेयर बाजार में गिरावट, अमेरिकी-इजराइल तनाव का प्रभाव

19 मई को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, अमेरिकी-इजराइल और ईरान के बीच तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण बाजार प्रभावित हुआ।