पत्नी से विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड!

Suicide in Alwar

पत्नी से विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड!

Nikhil Rajput, a 23-year-old from Gurugram, committed suicide in Alwar following a domestic dispute aggravated by alcohol and alleged forced substance abuse.

पत्नी से विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड

पत्नी से विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड! |

Alwar Suicide News: अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के मन्नाका रोड पर एक किराए के कमरे में 23 वर्षीय युवक निखिल राजपूत बंजारा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक गुरुग्राम के बादशाहपुर का निवासी था और अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहा था।

9 महीने पहले ही हुई थी शादी

करीब 9 महीने पहले निखिल ने लव मैरिज की थी। दोनों पति-पत्नी मन्नाका रोड स्थित द्वारका सिंह के मकान में रहते थे। परिजनों के अनुसार, निखिल पिछले कुछ समय से नशे की लत का शिकार हो गया था।

शराब पीकर हुआ विवाद

परिजनों ने बताया कि, बीती रात निखिल शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच जोरदार कहासुनी हुई। सुबह भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। गुस्से  में निखिल ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और फिर यह कदम उठाया।

पत्नी के बाहर जाते ही की आत्महत्या

विवाद के बाद निखिल की पत्नी दूध लेने के लिए घर से बाहर चली गई। उसके लौटने पर निखिल कमरे में वाइफ की चुन्नी से फंदा लगाकर लटकता हुआ मिला। पत्नी ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से निखिल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी का गंभीर आरोप

निखिल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि- 'उसके पति पहले नशा नहीं करते थे। कुछ स्थानीय युवकों की संगत में आने के बाद उनकी आदतें बिगड़ गईं। उसका आरोप है कि ये युवक निखिल को जबरन नशा कराते थे।'

पुलिस कार्रवाई

NEB थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच  कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

जुर्म गाथा

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कमरे से मोबाइल व गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की हैं।

छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत!

A CAF jawan stationed at a camp in Chhattisgarh's Kondagaon district committed suicide late Monday night with his service rifle.

लैब टेक्नीशियन स्टुडेंट का फंदे में लटकता मिला शव, हत्या की आशंका!

राज्य

लैब टेक्नीशियन स्टुडेंट का फंदे में लटकता मिला शव, हत्या की आशंका!

A lab technician student, Guddu Raja, was found hanging in Patna. His family suspects murder over financial disputes with friends.

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

राज्य

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

In Budaun, Uttar Pradesh, police officer Meghshyam Gautam was found dead, hanging in a rented room. No suicide note was recovered. Investigations are ongoing.

कोटा में कोचिंग कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड!

राज्य

कोटा में कोचिंग कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड!

A 17-year-old student, Aryan Ojha, from Uttar Pradesh, committed suicide in Kota where he was preparing for the JEE exam.