केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Kerala Reports First Nipah Virus Case Of 2026

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

केरलम में निपाह वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है, जिसके चलते पहले मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है और पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक पहला मरीज वेंटिलेटर पर पूरे राज्य में हाई अलर्ट

केरलम में इस साल निपाह वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोझिकोड के 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

हल्के बुखार से शुरू हुई बीमारी, बाद में निकला निपाह

जानकारी के मुताबिक मरीज को पहले हल्का बुखार होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां जांच में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था। इसके चलते अस्पताल के स्टाफ और संपर्क में आए अन्य लोगों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि मरीज हाल ही में किराए पर लिए गए एक गोदाम की सफाई कर रहा था। आशंका है कि उसी दौरान वह संक्रमित हुआ। निपाह वायरस का प्रमुख स्रोत फ्रूट बैट यानी फल खाने वाले चमगादड़ माने जाते हैं।

क्या है निपाह वायरस?

निपाह वायरस की पहचान पहली बार 1998-99 में मलेशिया के सुंगाई निपाह गांव में हुई थी। यह एक जूनोटिक वायरस है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। भारत में इसका पहला मामला 2001 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सामने आया था।विशेषज्ञों के अनुसार भारत और बांग्लादेश में अधिकांश मामलों में संक्रमण का स्रोत चमगादड़ रहे हैं। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से भी फैल सकता है और गंभीर मामलों में मस्तिष्क संक्रमण तथा मृत्यु का कारण बन सकता है।

संबंधित सामग्री

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

खेल

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

30-year-old all-rounder Nikhil Chaudhary, born in India, has been selected for the Australian T20 team for the first time for the series against Bangladesh.

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

देश-विदेश

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी में विद्रोह की लहर। 60 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने समर्थन वापस लिया, नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज।

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

देश-विदेश

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले सात दिनों से लगभग एक ही स्थिति में ठहरा हुआ है, यूपी में चार की मौत, 22 राज्यों में मौसम का कहर।

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

राज्य

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

खेल

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

The 10th Women's T20 World Cup will commence on June 12, featuring 12 teams and 33 matches over 24 days. Defending champions New Zealand and Australia leads with 6 titles.