AUS vs ZIM T20 WC 2026: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को 23 रन से दी मात!

aus-vs-zim-t20-wc-2026-zimbabwe-won-the-match

AUS vs ZIM T20 WC 2026: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को 23 रन से दी मात!

aus vs zim t20 wc 2026 जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को 23 रन से दी मात

AUS vs ZIM T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से करारी शिकस्त दे दी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाव्बे टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 19.3 ओवर में महज 146 रन बनाकर सिमट गई।

बता दें कि, इससे पहले जिम्बाव्बे ने कंगारुओं को लीग राउंड में 2007 में हराया था।

ऑस्ट्रेलिया को मिली करारी हार

ऑस्ट्रेलिया टीम से मैट रेनशॉ ने 44 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें 5 चौके, 1 छक्का शामिल रहें। ग्लेन मैक्सवेल 32 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए, मार्कस स्टोयनिस 6 रन, ट्रैविस हेड 17रन और जोश इंग्लिस 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ टीम 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट और ब्रैडली इवांस ने 3 विकेट चटकाएं।

जिम्बाब्वे की धमाकेदार जीत

टीम की ओर से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल में 7 चौके की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। यह ब्रायन का T-20 वर्ल्ड कप में पहला और T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 11वीं फिफ्टी है। इनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए।

ऑस्टेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा।

जिम्बाब्वे

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"