Cannes 2025: जालीदार साड़ी में नजर आईं आलिया भट्ट...रेड कारपेट पर ली एंट्री

cannes-2025

Cannes 2025: जालीदार साड़ी में नजर आईं आलिया भट्ट...रेड कारपेट पर ली एंट्री

cannes 2025 जालीदार साड़ी में नजर आईं आलिया भट्टरेड कारपेट पर ली एंट्री

Cannes 2025: कपूर परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के आखिरी दिन अपने लुक से सभी को चौंका दिया। पहले दिन जहां उन्होंने ऑफ-शोल्डर ग्लैमरस गाउन पहनकर रेड कारपेट पर एंट्री ली, वहीं दूसरे दिन वह एक बेहद खास और खूबसूरत जालीदार साड़ी में नजर आईं।

[caption id="attachment_83822" align="alignnone" width="300"]Cannes 2025 Cannes 2025[/caption]

Cannes 2025: Swarovski क्रिस्टल लगे हुए

24 मई को रेड कारपेट पर आलिया की मौजूदगी का सभी को बेसब्री से इंतजार था। और जब वह सामने आईं, तो हर नजर उन्हीं पर ठहर गई। इस खास साड़ी को प्रसिद्ध ब्रांड Gucci ने डिजाइन किया है, और यह कोई आम साड़ी नहीं थी। इसमें Swarovski क्रिस्टल लगे हुए थे और इसका फैब्रिक पूरी तरह से जालदार था। स्किन कलर इनर की वजह से यह लुक और भी शाही लग रहा था।

Cannes 2025: आलिया भट्ट Gucci की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर

आलिया भट्ट Gucci की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर हैं, और ऐसे में उन्होंने इस ब्रांड की पहली साड़ी पहनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने लुक को एक क्लासी डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया। उनके बाल सॉफ्ट वेव्स में खुले हुए थे और मेकअप काफी नेचुरल रखा गया था।

Cannes 2025: स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस लुक को स्टाइल किया

स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस लुक को स्टाइल किया था, जिन्होंने जान्हवी कपूर के कान्स डेब्यू लुक को भी स्टाइल किया था।

क्रिस्टल साड़ी सभी के दिलों को जीत गई

सोशल मीडिया पर आलिया की इस खास साड़ी और अंदाज की खूब तारीफ हो रही है। जहां पहले दिन का गाउन लुक कुछ लोगों को सिंपल लगा, वहीं दूसरे दिन की यह क्रिस्टल साड़ी सभी के दिलों को जीत गई। Gucci की पहली साड़ी पहनकर आलिया ने कान्स 2025 में एक नया फैशन स्टेटमेंट सेट कर दिया है।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"