CM डॉ यादव जारी करेंगे MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट

mp-board-10th-result-2026-date-and-details

CM डॉ यादव जारी करेंगे MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट

cm डॉ यादव जारी करेंगे mp board 10वीं-12वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार 10वीं , 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे जारी करेंगे। छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट करीब तीन हफ्ते पहले घोषित किया जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा की जाएगी। इस फैसले से लाखों छात्रों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

[caption id="attachment_147082" align="alignnone" width="1384"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन जारी करेंगे रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन जारी करेंगे रिजल्ट[/caption]

पिछले साल से पहले जारी हो रहा रिजल्ट

साल 2025 में 10वीं बोर्ड का परिणाम 6 मई को जारी किया गया था। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया समय से पहले पूरी होने के कारण नतीजे 15 अप्रैल को ही घोषित किए जा रहे हैं।बोर्ड का उद्देश्य है कि छात्र समय पर अपने अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी कर सकें और प्रवेश प्रक्रिया में देरी न हो।

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा था।

  • नियमित छात्रों का पास प्रतिशत: लगभग 73%
  • स्वाध्यायी छात्रों का पास प्रतिशत: लगभग 28%

छात्राओं का रहा दबदबा

पिछले पांच वर्षों की तरह वर्ष 2025 में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत: करीब 79%, छात्रों का पास प्रतिशत: करीब 73%, बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की थी। वहीं, एक या दो विषय में फेल छात्रों को पूरक परीक्षा का अवसर दिया गया था।

जल्दी रिजल्ट आने से होगा फायदा

इस बार रिजल्ट जल्दी आने से छात्रों को कई फायदे मिलेंगे: आगे की पढ़ाई और विषय चयन के लिए अधिक समय, कॉलेज और स्कूल एडमिशन प्रक्रिया में सुविधा, पुनर्मूल्यांकन के लिए पर्याप्त समय, हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं और अब सभी की नजरें 15 अप्रैल पर टिकी हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।