'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन', CM धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम

nari-shakti-vandan-sammelan-cm-dhami-historic-step

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन', CM धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन cm धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम

Nari Shakti Vandan Sammelan: देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 15 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए युगांतरकारी कदम बताया गया। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस अधिनियम को देश के राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर बताया।

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 

कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला कल्याण, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

Nari Shakti Vandan Sammelan: राष्ट्र निर्माण में भागीदारी

वहीं, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह कानून महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाने के साथ ही निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने वाला बड़ा परिवर्तनकारी प्रयास है। मंत्री रेखा आर्या ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि इस पहल को जनआंदोलन का रूप देकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और यह कानून उन्हें नई दिशा देगा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।