PAK vs NZ T20 WC 2026: बारिश ने मैच में फेरा पानी, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट!

pak-vs-nz-t20-wc-2026-match-canceled

PAK vs NZ T20 WC 2026: बारिश ने मैच में फेरा पानी, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट!

pak vs nz t20 wc 2026 बारिश ने मैच में फेरा पानी दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट

PAK vs NZ T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश ने मैच में पानी फेर दिया। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा था, पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन टॉस के बाद से ही बारिश होने लगी और मैच को रोकना पड़ा।

करीब ढाई घंटे इंतजार के बाद मैच रद्द

करीब ढाई घंटे तक बरिश रुकने का इंतजार किया गया। इसके बाद मैच रेफरी ने इस मैच को रद्द करने का फैसला किया। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिए गए।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरुरी

ये मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को बचे मैच में जीत दर्ज करनी होगी। अब आगे के 2 मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा।

दोनों का इस लीग में अब तक का हाल

सुपर -8 के मैच के पहले दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में 4-4 मैच खेले और दोनों ही टीमों को 3-3 मैचों में जीत मिली, जबकि 1-1 मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराकर यहां तक पहुंची वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया।

PAK vs NZ T20 WC 2026: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीमों का हेड टू हेड

T-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 49 मैच खेले गए। इसमें से 24 मैचों में पाकिस्तान टीम ने बाजी मारी। वहीं 23 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहें।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

पाकिस्तान सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। न्यूजीलैंड फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोंची, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी।  

संबंधित सामग्री

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन सहयोगियों में मतभेदों के बावजूद एकजुटता और संवाद की दिशा में प्रगति हो रही है। प्रणव झा को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

राज्य

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश सरकार ने इंडो-जर्मन सहयोग के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन और कृषि को मिलाकर किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।