Sachin Son Arjun Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधें...

sachin-son-arjun-wedding-dhoni-raina-dravid-attend

Sachin Son Arjun Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधें...

sachin son arjun wedding सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधें

अर्जुन और सानिया की शादी का वीडियो वायरल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान दोनों ने रेड-गोल्डन कलर का आउटफिट पहन रखा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहें हैं। दोनों के जय माला के दौरान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं। फिर एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

वहीं पीछे अर्जुन तेंदुलकर का पूरा परिवार पिता सचिन तेंदुलकर और मां अंजलि तेंदुलकर पीछे खड़े होकर उन पर फूल बरसा रहे थे।

शादी में शामिल हुए कई क्रिकेटर्स

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, यूसुफ पठान, इरफान पठान समेत तमाम क्रिकेटर्स अपनी - अपनी पत्नी और फैमिली के साथ पहुंचे।

 क्रिकेट की दुनिया में अर्जुन का नाम

अर्जुन फास्ट-बॉलिंग के साथ ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम के लिए खेलते हैं , साथ ही IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

करियर की शुरुआत…

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों से की। उन्होंने 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने मुंबई की ओर से 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया।

2021 में IPL में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा, हालांकि उनका IPL डेब्यू 2023 में हुआ। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और पहले ही मैच में शतक बनाया।

बिजनेस की दुनिया में सक्रिय है सानिया…

सानिया चंडोक एक मशहूर बिजनेस परिवार से हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक पेट-केयर स्पा और स्टोर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और संबंधित प्रोडक्ट्स की सेवाएं प्रदान करता है।

हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में नामी घई परिवार…

सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना है। उनके परिवार का इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है।

घई परिवार ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड का मालिक भी है। रवि घई, जो ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं, ने परिवार का बिजनेस विदेशों में फैलाया और आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं।

 

संबंधित सामग्री

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

राज्य

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में अपने खेत में खुद खेती करते हुए जैविक और पारंपरिक खेती का महत्व बताया और किसानों को प्रेरित किया।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर

मध्यप्रदेश में साइबर सुरक्षा पर केंद्रित कार्यशाला की शुरुआत हुई, जहां डेटा सुरक्षा और नई तकनीकों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

राज्य

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर प्रिंस यादव की हत्या के आरोप लगाए हैं और बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।