Seed scam: जांच के नाम पर वसूली, स्टेशनरी की दुकानों में बिक रहे बीज

seed-scam

Seed scam: जांच के नाम पर वसूली, स्टेशनरी की दुकानों में बिक रहे बीज

seed scam जांच के नाम पर वसूली स्टेशनरी की दुकानों में बिक रहे बीज

Seed scam: शहडोल जिले के ब्यौहारी और जयसिंहनगर ब्लॉकों में बीज घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। यहां स्टेशनरी और किराना दुकानों तक में बिना लाइसेंस के नकली और अमानक बीज बेचे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि संबंधित अधिकारी प्रदीप कुशवाहा को सब कुछ मालूम होने के बावजूद वे कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे। आरोप है कि वे केवल जांच का दिखावा कर दुकानदारों से खुलेआम वसूली कर रहे हैं।

[caption id="attachment_90887" align="alignnone" width="300"]Seed scam Seed scam[/caption]

Seed scam: ₹60 प्रति किलो की जगह ₹350 तक में बेच रही

जानकारी के अनुसार, यदि किसी दुकान में 15 प्रकार के बीज रखे हैं, तो सैंपलिंग अधिकारी केवल एक का सैंपल लेकर बाकी छोड़ देते हैं। नतीजतन, बुढ़वा, बाणसागर, ब्यौहारी सहित कई स्थानों पर अमानक बीज खुलेआम बिक रहे हैं। खास बात यह भी है कि ये बीज ऐसी दुकानों पर बिक रहे हैं जो केवल सीजन में ही खुलती हैं। कुछ दुकानें तो धान को पैक कर ₹60 प्रति किलो की जगह ₹350 तक में बेच रही हैं।

Seed scam: दुकानों पर भी खाद-बीज बिकने लगेंगे

सैंपलिंग अधिकारी प्रदीप कुशवाहा पर आरोप है कि वे इन अवैध दुकानों से मोटी रकम लेकर आंख मूंदे हुए हैं। किसानों का आरोप है कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में पान की दुकानों पर भी खाद-बीज बिकने लगेंगे।

Seed scam: इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा

वहीं, जिले के उपसंचालक कृषि की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। नियमों के अनुसार, हर ब्लॉक का कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र की सैंपलिंग करता है, लेकिन यहां जयसिंहनगर के एसडीओ को ही ब्यौहारी का भी जिम्मा दे दिया गया है। यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

कागज़ों में सब कुछ "सही" दिखा

बीते वर्ष कई दुकानों के बीज अमानक पाए गए थे, फिर भी किसी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। कहा जा रहा है कि कुशवाहा ने ₹10,000 लेकर मामले को दबा दिया और कागज़ों में सब कुछ "सही" दिखा दिया।

किसानों की मेहनत बर्बाद न हो

अब किसानों ने मुख्यमंत्री और संभागायुक्त से मांग की है कि प्रदीप कुशवाहा को तत्काल हटाया जाए और एक स्वतंत्र जांच टीम बनाकर सभी खाद-बीज दुकानों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, हर ब्लॉक में स्थानीय कृषि अधिकारी को ही सैंपलिंग का अधिकार दिया जाए ताकि नकली बीजों का धंधा रोका जा सके और किसानों की मेहनत बर्बाद न हो।

 रिपोर्टर: अशोक कुमार तिवारी

संबंधित सामग्री

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

रेतीले बवंडर और तेज आंधियों से उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मानसून की गति में भी धीमापन दर्ज किया गया।

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।