रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग,टला बड़ा हादसा

shahdol-agg

रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग,टला बड़ा हादसा

रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आगटला बड़ा हादसा

SHAHDOL AGG: शहडोल जिले में बढ़ती गर्मी का असर अब हादसों का रूप ले रही है। ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। बता दें कि देखते ही देखते आग की लपटें और धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

[caption id="attachment_146769" align="alignnone" width="1187"]रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग[/caption]

SHAHDOL AGG: डायल 112 को सूचना दे दी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दे दी। और मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि अगर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह पास खड़ी अन्य बोगियों और स्टेशन परिसर तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

SHAHDOL AGG: शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा

लोगों के अनुसार आग लगने के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। आग के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।