USA Vs NED T20 WC 2026: USA ने नीदरलैंड को 93 रन से दी मात, नीदरलैंड के खिलाफ पहली जीत!

usa-vs-ned-t20-wc-2026-usa-won-the-match

USA Vs NED T20 WC 2026: USA ने नीदरलैंड को 93 रन से दी मात, नीदरलैंड के खिलाफ पहली जीत!

usa vs ned t20 wc 2026 usa ने नीदरलैंड को 93 रन से दी मात नीदरलैंड के खिलाफ पहली जीत

USA Vs NED T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में USA ने नीदरलैंड को 93 रन से मात दी, इसी के साथ USA ने नीदरलैंड के खिलाफ पहली जीत दर्ज की है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 13 फरवरी शुक्रवार को खेला गया, जिसमें नीदरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम 15.5 ओवर में महज 103 रन बनाकर सिमट गई।

नीदरलैंड को पहली बार USA के हाथों मिली हार

197 के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की ओर से कोई भी 25 के ऊपर स्कोर नहीं बना सका। टीम से बास डी ने 23 रन, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन, मैक्स ओ डाउड 13 रन, इसके बाद धीरे- धीरे पूरी टीम धारासाही हो गई। और 15.3 ओवर में महज 103 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम को करारी हार झेलनी पड़ी।

USA टीम की ओर हरमीत सिंह ने 4 विकेट चटकाएं। शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट झटके।

अमेरिका की धमाकेदार जीत

साईतेजा मुक्कामाला ने 51 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें 5 चौके, 4 छक्के शामिल रहें। टीम के कप्तान मोनांक पटेल ने 22 गेंद में 36 रन बनाए। शायन जहांगीर ने 20 रन, शुभम रंजने ने 24 गेंद में 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। इसके बाद कोई भी बैटर 10 रन तक का स्कोर भी नहीं बना पाया हालांकि फिर टीम से साईतेजा की और शुभम की पारी ने टीम के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन तक पहुंचा दिया।

नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे को 3 विकेट झटके मिले। लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासन और काइल क्लीन ने 1-1 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अमेरिका

मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, नोस्तुश केंजिगे, अली खान।

नीदरलैंड

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, फ्रेड क्लासन।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"