FIFA World Cup 2026 Openning Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मैक्सिको न...

FIFA World Cup 2026 Begins

FIFA World Cup 2026 Openning Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त

The FIFA World Cup 2026 commenced with a grand opening ceremony featuring performances by Shakira and Burna Boy. Mexico defeated South Africa 2-0 in the first match.

fifa world cup 2026 openning ceremony फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त

FIFA World Cup 2026 |

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार देर रात इसकी ओपनिंग सेरेमनी शुरु हुई, जिसमें पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। दोनों ने साथ में FIFA का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाया। यह सेरेमनी करीब 2 घंटे तक चली। इसके बाद FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक की मौजूदगी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पेश की। 

बता दें कि, फिफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को मैक्सिको के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मैक्सिको vs साउथ अफ्रीका - ओपनिंग मैच रिजल्ट 

मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एज्टेका स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका पर शानदार 2-0 की जीत दर्ज की।

जूलियन क्विनोनेस ने किया टूर्नामेंट का पहला गोल 

9वें मिनट मैच के शुरुआती दौर में ही मैक्सिको को बढ़त मिल गई। साउथ अफ्रीका के कप्तान और गोलकीपर रोनवेन विलियम्स की बैकपास में हुई गलती का फायदा उठाते हुए जूलियन क्विनोनेस ने टूर्नामेंट का पहला गोल कर दिया। 

44वें मिनट में पहले हाफ के अंत में क्विनोनेस ने एक बार फिर गोल का मौका बनाया, लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चला गया। साउथ अफ्रीका पूरे पहले हाफ में कोई खास हमला नहीं कर सकी और 1-0 से पीछे रहकर हाफ टाइम पर लौटी।

जिमेनेज का शानदार गोल

67वें मिनट में दूसरा गोल और मैच का फैसला। रोबर्टो अल्वाराडो के बेहतरीन क्रॉस पर राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। इस गोल के साथ मैच practically मैक्सिको के नाम हो गया।


 
मैच के दौरान रेफरी ने 3 बार दिखाने पड़े रेड कार्ड 

1. 49वें मिनट में साउथ अफ्रीका के मिडफील्डर स्पेफेलो सिथोले को ब्रायन गुटिएरेज पर पीछे से खतरनाक फाउल करने के लिए सीधा रेड कार्ड।

2. 84वें मिनट में थेम्बा ज्वाने को वॉयलेंट कंडक्ट के लिए रेड कार्ड मिला। इसके बाद साउथ अफ्रीका 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई।

3. इंजरी टाइम मैक्सिको के सेसर मोंटेस को भी गोल रोकने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया।

मैक्सिको को मिली जीत

मैक्सिको ने ओपनिंग मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम अनुशासनहीनता और गोलकीपर की गलती की वजह से हारकर मैदान से लौटी।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग प्लेइंग-XI

मैक्सिको

राउल रेंगल (कप्तान), सेसर मोंटेस, जोहान वास्केज, इजरायल रेयेस, जीसस गालार्डो, एरिक लीरा, अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिएरेज, राउल जिमेनेज, जूलियन क्विनोनेस और रोबर्टो अल्वाराडो।

साउथ अफ्रीका

रोनवेन विलियम्स (कप्तान), ऑब्रे मोडिबा, मबेकेजेली म्बोकाजी, न्कोसिनाथी सिबिसी, खुलिसो मुदाउ, इमे ओकोन, टेबोहो मोकोएना, स्पेफेलो सिथोले, जेडन एडम्स, लाइल फोस्टर और इकराम रेनर्स।

संबंधित सामग्री

Womens T-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज

खेल

Womens T-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज

The Womens T20 World Cup 2026 kicks off with England vs. Sri Lanka in Birmingham. The match starts at 11 PM IST followed by a grand opening ceremony.

FIFA World Cup 2026: 12 जून से होगी फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत

खेल

FIFA World Cup 2026: 12 जून से होगी फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत

The FIFA World Cup 2026 will commence on June 12 with matches between Mexico vs South Africa and South Korea vs Czech Republic.

ब्राजील और क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीमों का ऐलान

खेल

ब्राजील और क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीमों का ऐलान

Brazil and Croatia have announced their teams for FIFA World Cup 2026, featuring Neymar's return and Luka Modric's fifth appearance.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए शकीरा का नया गाना ‘दाई दाई’, डांस वीडियो ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

मनोरंजन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए शकीरा का नया गाना ‘दाई दाई’, डांस वीडियो ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

शकीरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल गाने ‘दाई दाई’ का टीजर रिलीज किया। माराकाना स्टेडियम में शूट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

SAW vs INDW IPL 2026: 5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

खेल

SAW vs INDW IPL 2026: 5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

In the IPL 2026 T-20 series, South Africa Women's Cricket Team secured a 4-1 victory over the Indian Women's Cricket Team with the final match held on April 27.