Love Jihad : मेरी पत्नी लव जिहाद का शिकार

allegation-of-love-jihad-aerodrome-police-recorded-statements

Love Jihad : मेरी पत्नी लव जिहाद का शिकार

love jihad  मेरी पत्नी लव जिहाद का शिकार

Allegation Of Love Jihad : इंदौर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने  सुसाइड की कोशिश

Allegation Of Love Jihad मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे दिनेश मिश्रा ने कथित रूप से पारिवारिक संकट और पत्नी के कथित अफेयर के चलते जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती दिनेश ने घटना से पहले एक वीडियो और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने "लव जिहाद" का गंभीर आरोप लगाया है।यह मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पीड़ित के अस्पताल में बयान दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

दिनेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का जिम ट्रेनर मोहम्मद मकसूद खान के साथ संबंध था। यह भी लिखा गया कि मकसूद ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाया और आर्थिक लेनदेन भी किए गए। दिनेश ने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने का भी उल्लेख किया।

वीडियो कॉल और देर रात बाहर जाने के आरोप

सुसाइड नोट के अनुसार, दिनेश का कहना है कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर होता था, तब उसकी पत्नी रात में घर से बाहर जाती थी। जब वह घर में रहता था, तब भी उसे कमरे से बाहर भेजकर वीडियो कॉल पर मकसूद से बातचीत की जाती थी।

सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

दिनेश ने अपने नोट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से देश में "लव जिहाद" जैसे मामलों पर कठोर कदम उठाने की मांग की है। उसने लिखा कि "सबूत देने के बावजूद भी ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता।"

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई के निर्देश

थाना प्रभारी तरुण भाटी के अनुसार, दिनेश पहले भी थाने आया था और शिकायत दर्ज कराई थी। अब यह जांच की जा रही है कि उस शिकायत को किस उपनिरीक्षक को सौंपा गया था और उसने क्या कार्रवाई की। दिनेश की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Read More :- CM Sai Meeting: अच्छा काम करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

Watch Now:-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह...

संबंधित सामग्री


झुंझुनू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दंपति, युवती की मौत!

जुर्म गाथा

झुंझुनू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दंपति, युवती की मौत!

In Jhunjhunu, Rajasthan, a woman died and her husband is critically injured after their scooter was hit by a speeding truck.

CM डॉ यादव ने ट्विशा के परिवार से मिलकर दिया न्याय का आश्वासन, बोले - सरकार साथ, पिता की सास को पद से हटाने की मांग

देश-विदेश

CM डॉ यादव ने ट्विशा के परिवार से मिलकर दिया न्याय का आश्वासन, बोले - सरकार साथ, पिता की सास को पद से हटाने की मांग

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा के परिवार को न्याय का आश्वासन दिया, CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की अनुशंसा की।

TOP 10: अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव, मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट दी, 1 से 15 जून तक तबादले

देश-विदेश

TOP 10: अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव, मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट दी, 1 से 15 जून तक तबादले

अमेरिकी संसद ने ईरान के साथ जंग रोकने का प्रस्ताव पास किया, मोदी ने इटली की यात्रा पर मेलोनी को मेलोडी टॉफी दी, और अन्य राष्ट्रीय खबरें।

किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

राज्य

किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

मध्य प्रदेश सरकार ने MSP पर गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 मई 2026 कर दी है, गुणवत्ता मानकों में भी राहत दी गई है।

इन चीजों के साथ भूलकर न खाएं नींबू, नहीं हो जाएगी गंभीर समस्या

लाइफ स्टाइल

इन चीजों के साथ भूलकर न खाएं नींबू, नहीं हो जाएगी गंभीर समस्या

नींबू के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन हानिकारक हो सकता है, जैसे मीठे फल, दूध, दही, अंडे, सिरका, टमाटर, और हल्दी। ये कॉम्बिनेशन पाचन समस्याएं और एलर्जी उत्पन्न कर सकते हैं।