भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

बच्चे की मौत की गंभीर लापरवाही

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

भोपाल एम्स में 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट किया गया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया मौत

लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया |

भोपाल एम्स में इलाज करा रहे 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे की अस्पताल स्टाफ की गंभीर लापरवाही से मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि बच्चे को दवा की जगह गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट कर दिया था। फॉर्मेलिन एक खतरनाक रसायन है, जिसका इस्तेमाल मेडिकल संस्थानों में बायोप्सी सैंपल और शवों के संरक्षण के लिए किया जाता है।

ब्लड कैंसर से पीड़ित था बच्चा

इंजेक्शन लगाते वक्त बच्चे के पिता ने तीन बार नर्स को चेतावनी दी थी कि सिरिंज में सही दवा नहीं है, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। मामले में 2 नर्सिंग ऑफिसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दे सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम कौरजा निवासी सार्थक यादव (3) ब्लड कैंसर से पीड़ित था। उसे 15 दिसंबर 2025 को गंभीर हालत में AIIMS भोपाल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बच्चे की मौत

जांच के अनुसार, बायोप्सी के सैंपल सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला रसायन फॉर्मेलिन एक सिरिंज में भरकर वार्ड में रखा गया था। ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर अनुका गुजराती ने इसे सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय मरीज के बेड के पास छोड़ दिया, जो हॉस्पिटर प्रोटोकॉल के खिलाफ था। फॉर्मेलिन शरीर में पहुंचते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे तत्काल PICU में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने CPR समेत तमाम प्रयास किए, लेकिन सुबह 8:45 बजे उसकी मौत हो गई।

संबंधित सामग्री

टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा,CM डॉ यादव ने जताया शोक और 4-4 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

राज्य

टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा,CM डॉ यादव ने जताया शोक और 4-4 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तालाब हादसा हुआ जिसमें तीन बच्चे डूब गए। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

दुर्ग भिलाई में मृत आदमी हुआ जिंदा, वीडियो आया सामने!

राज्य

दुर्ग भिलाई में मृत आदमी हुआ जिंदा, वीडियो आया सामने!

दुर्ग भिलाई में एक युवक को मृत घोषित करने के बाद अचानक शरीर में हलचल दिखने पर परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Child Dies due to Drowning: 13 वर्षीय नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से मौत!

राज्य

Child Dies due to Drowning: 13 वर्षीय नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से मौत!

A 13-year-old boy, Krish Kumar, drowned in the Ganges in Patna while on a holiday visit to his grandmother's home.

इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत की जांच, परिवार ने लगाया आरोप

राज्य

इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत की जांच, परिवार ने लगाया आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराया गया।

सूरजपुर में मोबाइल बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत!

राज्य

सूरजपुर में मोबाइल बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत!

In Surajpur, Chhattisgarh, a toddler died after playing with a faulty mobile battery that exploded, causing severe injuries.