Betul News: बैतूल में गौवंश तस्करी का एक और मामला सामने आया

betul-news-12

Betul News: बैतूल में गौवंश तस्करी का एक और मामला सामने आया

betul news बैतूल में गौवंश तस्करी का एक और मामला सामने आया

Betul News: मध्यप्रदेश के बैतूल ज़िले में गौवंश तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंदू संगठनों की तमाम कोशिशों के बावजूद तस्कर लगातार महाराष्ट्र के अमरावती गौवंश पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला आमला ब्लॉक के बोरदेही थाना क्षेत्र का है, जहां बोरदेही और नवेगांव के बीच एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

[caption id="attachment_83795" align="alignnone" width="300"]Betul News Betul News[/caption]

Betul News: बड़ी संख्या में गौवंश ठूंस-ठूंस कर भरे गए

सुबह राहगीरों ने देखा कि वाहन में बड़ी संख्या में गौवंश ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। बताया जा रहा है कि वाहन के जरिए लगभग 50 गौवंश को महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। हादसे में करीब 20 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन पलटते ही उसका ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।

Betul News: किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी?

घटना की सूचना मिलने पर बोरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह गंभीर सवाल उठता है कि क्या इस रास्ते से लगातार तस्करी हो रही है और अब तक इस पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी?

Betul News: यह वाहन महाराष्ट्र पासिंग

चूंकि यह वाहन महाराष्ट्र पासिंग है, ऐसे में आशंका है कि यह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा मामला हो सकता है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि यह वाहन किसके नाम पर रजिस्टर्ड है, चालक कौन था और तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

READ MORE: भाजपाइयों ने सभापति निवास पर सुनी ‘मन की बात’

संबंधित सामग्री

किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

राज्य

किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

मध्य प्रदेश सरकार ने MSP पर गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 मई 2026 कर दी है, गुणवत्ता मानकों में भी राहत दी गई है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

राज्य

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपनी यात्रा रोकी और अंतेष्टि में शामिल हुए।

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

राज्य

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM Yogi Adityanath reviews key initiatives like UP Data Center Cluster (UPDCC) and Project Ganga to transform UP into a global AI and tech hub.

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

सनातन

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Explore simple and effective Vastu solutions to remove negative energy and improve mental peace and harmony in your home.