भोपाल AIIMS में प्लाज्मा चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ब्लड बैंक कर्मचारी

bhopal-aiims-plasma-theft-three-arrested-blood-bank-employee

भोपाल AIIMS में प्लाज्मा चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ब्लड बैंक कर्मचारी

भोपाल aiims में प्लाज्मा चोरी का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी ब्लड बैंक कर्मचारी

Bhopal AIIMS plasma theft: भोपाल के AIIMS (एम्स) अस्पताल में हुई प्लाज्मा चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी अंकित शामिल है, जो खुद एम्स के ब्लड बैंक में काम करता था। यह चोरी पिछले 15 से 20 दिनों के अंदर की गई बताई जा रही है। पुलिस ने एम्स प्रशासन से इस अवधि के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी कितनी बार और कब-कब हुई।

प्लाज्मा चोरी की पूरी कहानी

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एम्स प्रशासन को ब्लड बैंक से प्लाज्मा की गुमशुदगी का पता चला। जांच में पाया गया कि अस्पताल के अंदर से कई यूनिट प्लाज्मा गायब हैं। मुख्य आरोपी अंकित, जो ब्लड बैंक में तकनीशियन के रूप में कार्यरत था, ने प्लाज्मा चोरी कर अपने साथी अमित और लक्की को बेचा।
  • अंकित प्लाज्मा चोरी कर बाहर पहुंचाता था।
  • अमित उस प्लाज्मा को आगे लक्की तक पहुंचाता था।
  • लक्की इसे अलग-अलग अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर बेचता था।

Bhopal AIIMS plasma theft: पुलिस की कार्रवाई

भोपाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर राउंडअप कर लिया है। एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि –
तीनों आरोपी मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं।  मुख्य आरोपी अंकित एम्स में ही काम करता था और पूछताछ के दौरान उसने बताया यह चार से पांच बार और चोरी कर चुका है प्लाज्मा की आरोपी ने यह अस्पताल में जाकर देखते थे जिसको जरूरत होती थी उनको महंगे दाम पर प्लाज्मा बेचते थे। हमने एम्स प्रशासन से पिछले 15-20 दिनों के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं ताकि यह पता चल सके कि चोरी की घटनाएं कब-कब हुई हैं। अगर पूछताछ में कोई अन्य आरोपी सामने आता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी ने बताया कि आरोपी अंकित आउटसोर्स कर्मचारी था जिसका 30 सितंबर को कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा था और रिन्यू भी नहीं हो रहा था इस लिए आरोपी हॉस्पिटल से प्लाज्मा की चोरी कर उसे बेच रहा था पुलिस का कहना है कि चोरी लगातार कई बार हुई, न कि सिर्फ एक दिन में। आरोपियों ने ब्लड बैंक के अंदर अपनी पहुंच का फायदा उठाकर सिस्टम को धोखा दिया और प्लाज्मा बाहर निकाल लिया। [caption id="attachment_109215" align="alignnone" width="711"]रजनीश काश्यप, एसीपी रजनीश काश्यप, एसीपी[/caption]

कब हुई थी चोरी?

जांच के अनुसार, यह प्लाज्मा चोरी पिछले 15 से 20 दिनों के बीच की गई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कई बार अलग-अलग शिफ्टों में प्लाज्मा को धीरे-धीरे बाहर निकाला, ताकि किसी को शक न हो। एम्स प्रशासन को तब शक हुआ जब स्टॉक रिपोर्ट और उपयोग रिपोर्ट में अंतर पाया गया। इसी के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

प्लाज्मा की कीमत और ब्लैक मार्केटिंग

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में इस्तेमाल होने वाला प्लाज्मा मरीजों की जान बचाने में अहम होता है। आरोपी लक्की इसे ब्लैक मार्केट में 5 से 10 गुना ज्यादा कीमत पर बेचता था। जिन अस्पतालों या निजी क्लीनिकों को तुरंत प्लाज्मा की जरूरत होती थी, वे बिना ज्यादा जांच-पड़ताल के इसे खरीद लेते थे।

पुलिस की अगली जांच दिशा

Bhopal AIIMS plasma theft: अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि –चोरी किया गया प्लाज्मा किन अस्पतालों को बेचा गया? क्या कोई निजी डॉक्टर या दलाल भी इसमें शामिल था? और क्या एम्स के अन्य कर्मचारी भी इस गिरोह से जुड़े हुए थे? इसके लिए पुलिस ने एम्स प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड्स सौंपने के निर्देश दिए हैं। एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

राज्य

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ रांची के दिउड़ी मंदिर में पूजा की और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

राज्य

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

ग्यारसपुर में एंबुलेंस की अनुपस्थिति में महिला को घर पर ही बच्चे का जन्म देना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कमियां सामने आईं।