CM ने बिहार में नई एयरस्ट्रिप और उद्योगों के विकास पर दिया जोर

बिहार के विकास पर दिया जोर

CM ने बिहार में नई एयरस्ट्रिप और उद्योगों के विकास पर दिया जोर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए एयरस्ट्रिप्स, औद्योगिक निवेश, और डाटा सेंटर परियोजनाओं के तेजी से विकास की घोषणा की।

cm ने बिहार में नई एयरस्ट्रिप और उद्योगों के विकास पर दिया जोर

बिहार के विकास पर दिया जोर |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे लंबे वक्त तक लगातार प्रधानमंत्री मोदी पद पर रहने वाले नेता बने हैं और देश को विकसित राष्ट्र बनाना उनकी सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के दौर से जिन संकल्पों को जनता के सामने रखा था, उन्हें पूरा करने का काम किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। CM चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने 20 नवंबर को सरकार के एक साल पूरे होने तक राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों पर तेजी से काम हो रहा है। डाटा सेंटर परियोजना भी जल्द शुरू की जाएगी। 

परियोजनाओं पर तेजी से काम

मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में एयरपोर्ट, हेलीपैड या एयरस्ट्रिप की व्यवस्था विकसित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राजगीर और सासाराम-कैमूर के बीच नई एयरस्ट्रिप निर्माण की फाइल पर उन्होंने हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले सालों में इसका लाभ लोगों को मिलेगा।

संबंधित सामग्री

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

देश-विदेश

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

केरल हाईकोर्ट ने मानसिक तनाव के चलते एक महिला की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी, जिसे पहले अपने बच्चे की हत्या का दोषी पाया गया था।

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।

ईरान-अमेरिका शांति समझौते की उम्मीद से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल

देश-विदेश

ईरान-अमेरिका शांति समझौते की उम्मीद से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त देखी गई, कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई।

ममता के साथ हो गया खेला.. क्या बचा पाएगी पार्टी

देश-विदेश

ममता के साथ हो गया खेला.. क्या बचा पाएगी पार्टी

ममता बनर्जी की हार के बाद TMC में बड़ी टूट। 58 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी, राज्यसभा के 4 सांसद भी अलग हुए।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.