Bijapur: अस्पताल में आंखफोड़फा कांड!, ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण

bijapur-cataract-patients-eye-infection

Bijapur: अस्पताल में आंखफोड़फा कांड!, ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण

bijapur अस्पताल में आंखफोड़फा कांड ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण

बीजापुर में ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों में गंभीर इंफेक्शन बीजापुर/रायपुर। जिला अस्पताल, बीजापुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें आठ की आंखों में गंभीर संक्रमण पाया गया। मरीजों में आठ महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी मरीजों को बुधवार सुबह रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच मरीजों को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया, जबकि बाकी को एंटीबायोटिक इंजेक्शन और अन्य दवाएं दी जा रही हैं। भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों में तेज जलन और धुंधलापन महसूस हुआ। कुछ मरीजों ने लगभग दृष्टिहीनता जैसी स्थिति की भी शिकायत की।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

दो जिलों में एक जैसे मामलों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में स्टरलाइजेशन और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की प्रक्रिया बेहद कमजोर है। हर साल 'नेत्रदान और मोतियाबिंद शिविर' चलाए जाते हैं, लेकिन संक्रमण रोकने के बुनियादी मानक अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। फिलहाल, मेकाहारा में भर्ती सभी मरीजों की हालत पर निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार सूजन और संक्रमण कम होने में 5 से 6 हफ्ते का समय लग सकता है।

जांच टीम गठित, 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश

जिला अस्पताल बीजापुर में हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद जटिलता के मामलों की जांच के लिए आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इस टीम में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि अत्रिवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ. महेश साण्डिया तथा नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय जगदलपुर डॉ. सरिता थॉमस शामिल हैं। यह जांच समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाओं के समक्ष प्रस्तुत करेगी और शीघ्र ही बीजापुर जिला अस्पताल में जांच शुरू करेगी।

पिछले सालों में भी मोतियाबिंद शिविरों में फैला संक्रमण

बीजापुर जिले में 8 नवंबर को जिला अस्पताल परिसर में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीजों में सूजन और पस की शिकायत आई। आठ मरीजों की आंखों में संक्रमण गंभीर पाया गया। उनका दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण कई कारणों से हो सकता है, जैसे दवाओं की गुणवत्ता, उपकरणों की सफाई या मरीजों की ओर से पोस्ट-ऑपरेशन देखभाल की कमी। ग्रामीण परिवेश में हाइजीन बनाए न रखने के कारण ऑपरेशन के बाद आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है।

बीजापुर की यह घटना पिछले वर्षों में हुए कई कांडों की याद दिलाती है। दंतेवाड़ा, कोरिया, बालोद, दुर्ग और रायपुर में भी मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण और दृष्टिहीनता के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

महिला आरक्षण विधेयक का विरोध महिलाओं के अधिकारों पर चोट: हरियाणा CM सैनी

राज्य

महिला आरक्षण विधेयक का विरोध महिलाओं के अधिकारों पर चोट: हरियाणा CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण विधेयक के विरोध पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

अभिजीत बोले - PM के साथ फोटो AI, देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान

देश-विदेश

अभिजीत बोले - PM के साथ फोटो AI, देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी PM मोदी के साथ फोटो AI द्वारा बनाई गई है।

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

राज्य

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

उत्तराखंड के चमोली में बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हुए।

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

राज्य

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा तेज हो गई है, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे आलोचना की।

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

राज्य

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय में खाने के बाद 150 छात्र बीमार पड़ गए, 2 की हालत गंभीर। उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें जल्दी शुरू हुईं।