बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

bus-booking-apps-news

बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किरायाcm डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

Bus Booking Apps: मध्य प्रदेश में होली के त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर बस ऑपरेटर्स यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। और ऑनलाइन बस बुकिंग ऐप्स पर भोपाल से लखनऊ के लिए किराया 8,899 रुपए दिख रहा है। यह सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। त्योहार के समय घर पहुंचने की मजबूरी में यात्रियों के पास सीमित विकल्प होते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।

[caption id="attachment_138368" align="alignnone" width="1191"]CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश[/caption]

खासतौर पर भोपाल से सतना का सामान्य किराया 1,000 से 1,200 रुपए के बीच रहता है,लेकिन अब रेड बस के ऐप पर किराया 4,500 रुपए है। इसी तरह भोपाल से रीवा जाने वाली सुनील टूर एंड ट्रैवल्स की बस में अधिकतम किराया 6,000 रुपए तक है। यही सफर 900 से 1,200 रुपए में पूरा हो जाता है।

भोपाल से मुंबई 6006, लखनऊ 8899

बता दें की भोपाल से मुंबई के लिए रतन टूर एंड ट्रैवल्स 6006 रुपए तक किराया ले रहा है, और आम दिनों में यही टिकट 1400 से 1700 रुपए में मिल जाता है। भोपाल से लखनऊ के लिए बेटवंटी ट्रैवल्स में किराया 8899 रुपए तक पहुंच गया है,जो सामान्य 1400 से 1800 रुपए की तुलना में कई गुना अधिक है।

Bus Booking Apps: विभाग के पास ऐप किरायों पर सीधा नियंत्रण नहीं

सबसे खास बात यह है कि ऑनलाइन बस बुकिंग ऐप्स पर दिखाए जा रहे किरायों पर परिवहन विभाग का सीधा नियंत्रण नहीं है। किराया तय करने का अधिकार संबंधित बस ऑपरेटर के पास होता है और ऐप्स उसी तय दर को अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाते हैं।

हालांकि, भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि यदि किसी यात्री को किराये से संबंधित कोई शिकायत है तो वह सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

Bus Booking Apps: मुख्यमंत्री ने दिए थे अफसरों को आदेश

खास बात यह है कि रविवार को ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधीक्षकों और आईजी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा था कि त्योहारों के चलते अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन के कारण बस ऑपरेटर्स यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाएं। त्योहारों के दौरान विशेष संवेदनशीलता का परिचय दिया जाना चाहिए।

संबंधित सामग्री

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

जुर्म गाथा

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

हैदराबाद के गाचीबौली में लग्जरी विला से चोरी हुई कीमती ज्वेलरी मामले में साइबराबाद पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया।

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

राज्य

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे 13,355 रोजगार सृजन की संभावना है।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

रांची की अदालत ने भैरव सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के आरोप में बरी कर दिया है।

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

राज्य

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार की सम्राट सरकार ने पेंशन प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक ₹1100 की नई दर की घोषणा की, जो प्रत्येक माह की 10 तारीख को अंतरित की जाएगी।