CG NEWS : बंगाल में दीदी है दादा आएंगे तब जाएंगे,पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कोलकाता में कथा की रद्द

dhirendra-shastri-statement-kolkata-event-cancellation

CG NEWS : बंगाल में दीदी है दादा आएंगे तब जाएंगे,पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कोलकाता में कथा की रद्द

cg news  बंगाल में दीदी है दादा आएंगे तब जाएंगेपंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कोलकाता में कथा की रद्द

Dhirendra Shastri statement : धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में श्रीहनुमंत कथा के दौरान मंच से बयान दिया। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर कोलकाता में कथा कैंसिल होने की जानकारी देते हुए खेद जताया। उन्होंने कहा कि उनकी हनुमंत कथा कोलकाता में 10, 11 और 12 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, जिसे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। कथा को किसी अन्य स्थान पर अनुमति नहीं दी जा रही है। जिसके चलते कथा को स्थगित करना पड़ा।

कथा रद्द होने का कारण

धीरेंद्र शास्त्री की कथा कोलकाता में आयोजित होने वाली थी, लेकिन बारिश के कारण कथा स्थल जलमग्न हो गया और दूसरी जगह अनुमति नहीं मिलने के कारण आयोजकों ने कथा रद्द करनी पड़ी है। शास्त्री ने अनुयायियों से कहा,कि वह धर्म और समाज के हित में ही ये निर्णय लेते हैं।

ममता बनर्जी को लेकर बयान

शास्त्री ने बिना ममता बनर्जी का नाम लिए कहा, कि वह तब तक बंगाल नहीं जाएंगे जब तक वहां "दीदी" हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान करें "दीदी" बनी रहें क्योंकि उनसे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है,धर्म के खिलाफ नही बोलना चाहिए

विवाद और प्रतिक्रिया

उनके इस बयान ने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। आलोचक इसे बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, शास्त्री का कहना है कि उनका मकसद धर्म और समाज को मार्गदर्शन देना है, न कि किसी राजनीतिक विवाद में फंसना।

शास्त्री का संदेश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अनुयायियों से कहा कि वे "थैंक यू" बोलकर इस फैसले को ग्रहण करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह सनातन धर्म के पक्ष में हैं और हिन्दुत्व की बात करते रहेंगे, चाहे स्थिति कैसी भी हो। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति में नया तहलका मचा दिया है। कथा रद्द होने के बाद उनके कड़े शब्दों ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ तीव्र प्रतिक्रिया जताई है, जो आगामी चुनाव को और भी रोचक बना सकती है। शास्त्री की यह हलचल धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही स्तर पर चर्चित बनी हुई है।  

संबंधित सामग्री

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

मनोरंजन

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

The teaser of 'Alpha,' starring Alia Bhatt, Bobby Deol, and Sharvari Wagh, has increased excitement among fans with its intense action and spy thriller theme.

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

राज्य

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

16 जून से 25 जून के बीच केदारनाथ की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग IRCTC पोर्टल पर शुरू हो गई है।

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

राज्य

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

अयोध्या के राम मंदिर से 7 करोड़ रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। PMO ने ट्रस्ट से जांच रिपोर्ट मांगी, बीजेपी नेता ने CBI जांच की मांग की।

84 साल की उम्र में फिल्ममेकर भारतीराजा का निधन

मनोरंजन

84 साल की उम्र में फिल्ममेकर भारतीराजा का निधन

Famed Tamil filmmaker Bharathiraja has died at 84 due to age-related illnesses in Chennai after an illustrious career spanning over four decades.