Sapna FIR Agaist Husband: फेमस हरियाणवी डांसर और 'बिग बॉस' की फेम सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल उन्होंने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया और दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की।
मंगलवार को हुई सुनवाई
मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शुरुआथी सुनवाई में सपना को अंतरिम राहत देते हुए। वीर साहू को अगली सुनवाई तक एक्ट्रेस से संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से उन्हें परेशान न करने के निर्देश दिए है।
सपना ने कोर्ट में दिए हिंसा के सबूत
हरियाणवी एक्ट्रेस सपना ने कोर्ट में पति के खिलाफ सबूत के तौर पर वीडियो, ऑडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेश किए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।
बता दें कि, ससुराल में उनके साथ हुई मारपीट के बाद उन्होंने ससुराल छोड़ दिया था। फिलहाल सपना इन दिनों दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं।

कैसे आया ये मामला सामने?
यह मामला तब सामने आया जब एक्ट्रेस महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर करने गई। उन्होंने पति पर उनके साथ मारपीट करने और पब्लिकली हंगामा करने का आरोप लगाते हुए सपना ने कहा कि- 'वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।'

सपना को कैसे मिली पहचान?
दिल्ली की रहने वाली सपना चौधरी ने अपनी यात्रा हरियाणवी रागनियों से शुरू की थी, जो बाद में एक बड़े करियर की नींव साबित हुआ, जहां उनके परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। धीरे-धीरे उन्होंने हरियाणवी संगीत और डांस परफॉर्मेंस में अपनी पहचान बनाई और एक मजबूत फैन बेस तैयार किया। सपना चौधरी के डांस ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी भाग लिया, जहां उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ी। डांस के साथ- साथ उन्होंने 20 से ज्यादा गानों कको दिया अवाज दे चुकी हैं।

2020 में वीर साहू से की थी लव मैरिज
जनवरी 2020 में सपना ने हरियाणवी सिंगर और अभिनेता वीर साहू से हिसार में लव मैरिज की थी। वीर साहू मदनहेड़ी गांव के रहने वाले है। दोनों के दो बेटे हैं।
