गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने उनकी याद में एक चौराहे का नाम 'सूर्य चौक' रख दिया है। बुधवार को सूर्या चौहान की तेरहवीं पर आयोजित शोकसभा के दौरान समाज के लोगों ने उनके घर के पास स्थित चौराहे का नामकरण सूर्या चौक करने का फैसला लिया था।
सूर्या के नाम पर सड़क
चौराहे पर लगे सीमेंटेड पोल पर लोहे का एक बोर्ड लगाया गया। बोर्ड पर लाल अक्षरों में 'सूर्य चौक' लिखा गया है। इसके नीचे वार्ड नंबर-13 तथा गली नंबर-1, नवनीत विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद छपा हुआ है। बोर्ड के निचले हिस्से में CM योगी आदित्यनाथ का नाम भी लिखा गया है। बोर्ड लगाए जाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कई युवक बोर्ड को पकड़े हुए नजर आ रहे है। जबकि एक युवक बिजली और सीमेंट के पोल पर चढ़कर उसे बांधता नजर आ रहा है।
सूर्या चौहान हत्याकांड
CM ने कड़ी सजा की मांग
लोगों ने बताया कि स्थानीय पार्षद से नगर पालिका बोर्ड बैठक में चौक को मान्यता दिलाने के लिए प्रस्ताव रखवा कर पास कराया जाएगा। इस दौरान सूर्या चौहान की मां सरोज ठाकुर ने CM योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी हालत में जेल से बाहर नहीं आने चाहिए। अगर आरोपी छूट गए तो वे फिर किसी और मां की गोद उजाड़ सकते हैं। सरोज ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की इच्छा भी जताई है।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में फैसला
वहीं, स्थानीय पार्षद ने भी नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सड़क का नाम सूर्य चौक किए जाने का प्रस्ताव रखने की बात कही है। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात अभी भी है। बता दे बुधवार को सूर्या चौहान की तेरहवीं हुई। खोड़ा में श्रद्धांजलि सभा के दौरान मां फूट-फूटकर रोईं। मां ने कहा- अब तक 1 का एनकाउंटर हुआ है। बाकी लोग जेल में हैं। राज्य सरकार से बस यही मांग है कि वो जेल से बाहर न आने पाएं। अभी एक मां का बेटा गया है। कम से कम ये लोग अब किसी और मां की बेटे को तो नहीं मार पाएंगे।