Indore : शूटिंग कोच मोहसिन पर 8वीं FIR

indore-shooting-coach-case-mohsin-khan

Indore : शूटिंग कोच मोहसिन पर 8वीं FIR

indore  शूटिंग कोच मोहसिन पर 8वीं fir

Indore Shooting Coach Case : नेशनल शूटर ने लगाया रेप और छेड़छाड़ का आरोप

Indore Shooting Coach Case : इंदौर। ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग अकादमी के कोच मोहसिन खान पर अब तक कुल 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इनमें रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। ताजा FIR महू की एक नेशनल शूटर ने दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि मोहसिन ने शूटिंग ट्रेनिंग के नाम पर उसे गलत तरीके से छूने और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया।

नेशनल शूटर का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि साल 2022 में मोहसिन की अकादमी में ट्रेनर के रूप में काम करते हुए वह निशानेबाजी सीख रही थी। एक दिन मोहसिन ने उसे कॉफी ऑफर की, लेकिन जब उसने मना किया तो वह पैसे कमाने की बात कहने लगा। कुछ दिन बाद मोहसिन ने उसे धार नाका स्थित अपने घर बुलाया और वहां उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।

कई लड़कियों के साथ की अश्लील हरकतें

पीड़िता ने कहा कि अकादमी में मोहसिन ने कई लड़कियों के साथ इस तरह की हरकतें की हैं। इस मामले के सामने आने के बाद मोहसिन के खिलाफ कई FIR दर्ज हुई हैं। मोहसिन अपने भाई फैजान और आरोपी इरफान के साथ जेल में बंद है।

धमकी और दबाव

एक अन्य पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मोहसिन करियर को लेकर धमकियां देता था और युवतियों से मनचाहा व्यवहार करवाता था। उसने जबरन नॉनवेज खिलाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के भी आरोप लगाए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

इंदौर पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पीड़िताओं के समर्थन में थाने पहुंचे।

Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- राजस्थान समेत 7 राज्यों में फिर से लू : असम-अरुणाचल में बाढ़ से राहत?

संबंधित सामग्री

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

जुर्म गाथा

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

A long-time employee at Manoharmal & Company Jewelers in Raipur's Sadar Bazar stole gold jewelry valued over ₹2 crore. The theft was discovered through CCTV footage.

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

राज्य

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कर्मचारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे। नई नीति में पति-पत्नी की साथ पदस्थापना और गंभीर बीमारी में रियायत शामिल है।

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

राज्य

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

In Gwalior, a scammer lured unemployed youths with false promises of government jobs, defrauding them of ₹7.75 lakh.

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

राज्य

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

राज्य

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कोई कमी नहीं है।