international van mela bhopal: कोविड में आयुर्वेद ने दिखाई राह, भोपाल में अंतर्र...

international-forest-fair-bhopal-ayurveda-news

international van mela bhopal: कोविड में आयुर्वेद ने दिखाई राह, भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले की शुरुआत

international van mela bhopal कोविड में आयुर्वेद ने दिखाई राह भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले की शुरुआत

international van mela bhopal: लाल परेड मैदान में रविवार को जब अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ हुआ, तो मंच से सिर्फ एक कार्यक्रम की शुरुआत नहीं हुई, बल्कि भारतीय परंपरा और प्रकृति के साथ जुड़े विश्वास की भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी के समय आयुर्वेद ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोरोना के दौर में हर तरफ डर और असमंजस का माहौल था, तब भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति लोगों के काम आई। उनके शब्दों में, जब दुनिया परेशान थी, तब आयुर्वेद ने कमाल कर दिखाया। काढ़ा जब सामने आया, तो लोगों को इसकी ताकत का एहसास हुआ।

international van mela bhopal: आयुर्वेद केवल इलाज नहीं, जीवनशैली है

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद को केवल इलाज की पद्धति न मानकर एक संपूर्ण जीवनशैली बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवनचर्या में जड़ी-बूटियां हमेशा से शामिल रही हैं। यही कारण है कि प्राकृतिक आहार और औषधियां शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखती हैं। मुख्यमंत्री ने चारों आश्रमों का उल्लेख करते हुए जंगल और ऋषि परंपरा के गहरे संबंधों पर भी प्रकाश डाला।

international van mela bhopal: उज्जैन में भी आयोजित होगा वन मेला

वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने समारोह में बताया कि जल्द ही उज्जैन में भी वन मेले के आयोजन की घोषणा की जाएगी। भोपाल के इस मेले में 200 से अधिक आयुर्वेदिक चिकित्सक और विशेषज्ञ निःशुल्क परामर्श दे रहे हैं।

350 स्टॉल, 24 राज्यों की भागीदारी

इस बार मेला ‘समृद्ध वन, खुशहाल वन’ थीम पर आयोजित किया गया है और यह 23 दिसंबर तक चलेगा। मेले में देश के 24 राज्यों से आए प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कुल 350 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें-जड़ी-बूटियां, आयुर्वेदिक औषधियां, वन धन केंद्रों के उत्पाद, पारंपरिक खाद्य सामग्री, लोगों को आकर्षित कर रही हैं। मेले में दाल-पानिया, गोंडी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लोग ले पा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

देश-विदेश

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

केरल हाईकोर्ट ने मानसिक तनाव के चलते एक महिला की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी, जिसे पहले अपने बच्चे की हत्या का दोषी पाया गया था।

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

राज्य

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

CM डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में पुलिस बल को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर संसाधन और अन्वेषण भत्ता प्रदान करने की बात कही।

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, CM सोरेन की दिल्ली यात्रा पर कांग्रेस की नजर

राज्य

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, CM सोरेन की दिल्ली यात्रा पर कांग्रेस की नजर

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं। परिमल नाथवाणी और हेमंत सोरेन के कदमों ने नई चर्चाएं जन्मीं, ईडी की जांच भी चर्चा में।

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

राज्य

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश में पहली बार 'द्वितीय अवसर परीक्षा' का आयोजन किया गया, जिसमें 84,871 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।