मोदी सरकार के 12 साल: CM धामी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण

मोदी सरकार के 12 साल: CM धामी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की उपलब्धियों का वर्णन किया, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे में सुधार और नक्सलवाद पर नियंत्रण शामिल हैं।

मोदी सरकार के 12 साल cm धामी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण |

 मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। CM ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीति संतुष्टिकरण की रही है। BJP सरकार ने तुष्टिकरण की नीति को छोड़कर संतुष्टिकरण पर जोर दिया है। इस दौरान CM धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत ढांचे, उत्तराखंड के विकास और सीमांत क्षेत्रों में हुए बदलाव को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। 

CM ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। देश ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में और उसके घर में घुसकर देना जानता है। मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की सुरक्षा नीति अब पहले से ज्यादा मजबूत और निर्णायक हुई है। 

नक्सलवाद पर नियंत्रण

CM धामी ने कहा कि एक वक्त देश में प्रतिदिन औसतन 11 किलोमीटर सड़क निर्माण होता था, आज यह आंकड़ा बढ़कर 34 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के इलाके में हुए कार्यों ने देश के विकास को नई गति दी है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि बस्तर जैसे इलाकों में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। इन इलाकों तक विकास की नई धारा पहुंची है। 

राहुल पर निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि मौसम साफ था तो राहुल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड क्यों नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा विकास और जनविश्वास की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप लगाने का काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राज्य

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

राज्य

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

राज्य

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा तेज हो गई है, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे आलोचना की।

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

राज्य

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए BJP के तीन उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद।

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों की सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भावनात्मक पत्र लिखा गया।