एमपी में मौसम का डबल अटैक—6 जिलों में ओलों का अलर्ट, कई शहरों में आंधी-बारिश, और...

मानसून की देरी मध्य प्रदेश में

एमपी में मौसम का डबल अटैक—6 जिलों में ओलों का अलर्ट, कई शहरों में आंधी-बारिश, और मानसून की एंट्री भी हुई लेट!

मध्य प्रदेश में मानसून की आगमन में 3-4 दिन की देरी की संभावना है, प्री-मानसून गतिविधियां तेज रहेंगी।

एमपी में मौसम का डबल अटैक—6 जिलों में ओलों का अलर्ट कई शहरों में आंधी-बारिश और मानसून की एंट्री भी हुई लेट

मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार अभी थोड़ा और लंबा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रदेश में एंट्री 3 से 4 दिन की देरी से होने के आसार हैं। अनुमान है कि मानसून 17 या 18 जून तक मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में दस्तक दे सकता है। हालांकि, इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

हां गर्मी का असर बरकरार

दूसरी ओर इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जैसे जिलों में फिलहाल आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है, जिसके चलते यहां गर्मी का असर बरकरार रह सकता है।

गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला। ग्वालियर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि मंडला, सिवनी और दतिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। इसके बावजूद कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बारिश दोनों से सतर्क रहने की जरूरत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से से गुजर रही ट्रफ लाइन, सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और अन्य मौसमी सिस्टमों के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल लोगों को गर्मी और बारिश दोनों से सतर्क रहने की जरूरत है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

राज्य

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

CM डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में पुलिस बल को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर संसाधन और अन्वेषण भत्ता प्रदान करने की बात कही।

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

राज्य

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश में पहली बार 'द्वितीय अवसर परीक्षा' का आयोजन किया गया, जिसमें 84,871 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

CM डॉ. मोहन यादव ने की गृह विभाग की विस्तृत समीक्षा, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने की गृह विभाग की विस्तृत समीक्षा, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह विभाग की बैठक में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा सहित विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा,CM डॉ यादव ने जताया शोक और 4-4 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

राज्य

टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा,CM डॉ यादव ने जताया शोक और 4-4 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तालाब हादसा हुआ जिसमें तीन बच्चे डूब गए। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.