MP पुलिस का बड़ा कदम: WhatsApp से छुटकारा, क्लाउड सिस्टम से होगा दस्तावेज प्रबंधन

mp-police-cloud-system-digital-records

MP पुलिस का बड़ा कदम: WhatsApp से छुटकारा, क्लाउड सिस्टम से होगा दस्तावेज प्रबंधन

mp पुलिस का बड़ा कदम whatsapp से छुटकारा क्लाउड सिस्टम से होगा दस्तावेज प्रबंधन

mp police cloud system: भोपाल में पुलिस विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए टेक्नोलॉजी की नई पहल शुरू की है। अब लगभग एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को वॉट्सएप या किसी अन्य मैसेजिंग एप पर दस्तावेज भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग ने खुद का आंतरिक क्लाउड सिस्टम तैयार किया है, जिससे आदेश, सर्कुलर और अन्य दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे.यह कदम न सिर्फ सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि कामकाज की प्रक्रिया को भी तेज और पारदर्शी बनाएगा।

mp police cloud system: क्लाउड सिस्टम की विशेषताएं

सूत्रों के अनुसार, नया सिस्टम गूगल ड्राइव की तरह काम करेगा। सभी दस्तावेज, आदेश और सर्कुलर इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल रूप में सुरक्षित होंगे। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अब किसी भी फाइल या कागजी दस्तावेज पर निर्भर नहीं रहेंगे। प्रत्येक पुलिस थाने और एसपी कार्यालय को इस क्लाउड सिस्टम से जोड़ा जाएगा। पुलिस कर्मियों का पूरा डेटा अब POLARIS सिस्टम पर स्टोर होगा। फाइलों की जगह डिजिटल स्टोरेज से दस्तावेज एक्सेस किए जाएंगे। पुलिस विभाग का कहना है कि इस कदम से न केवल समय बचेगा, बल्कि गोपनीयता और सुरक्षा भी बढ़ेगी। Also Read-यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण

mp police cloud system:वॉट्सएप को छोड़ नई डिजिटल पहल

पहले पुलिस के आदेश और सर्कुलर वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजे जाते थे, लेकिन इसमें गोपनीयता और डेटा की सुरक्षा को लेकर कई चिंताएं थीं। अब विभाग ने पूरी तरह से इन ऐप्स से मुक्ति दिला दी है.नए सिस्टम के पूरा होने के बाद एमपी पुलिस अपने कर्मचारियों के कामकाज को आधुनिक, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुकी होगी। Also Read-भोपाल-इंदौर में हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग नेटवर्क का पुलिस ने किया पर्दाफाश

अब निगाहें रोलआउट पर

अगले कुछ महीनों में प्रदेश के सभी थाने और SP कार्यालय इस क्लाउड सिस्टम से जुड़े जाएंगे। इससे एमपी पुलिस का रोजमर्रा का प्रशासनिक कामकाज तेज और डिजिटल हो जाएगा।  

संबंधित सामग्री

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

जुर्म गाथा

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

हैदराबाद के गाचीबौली में लग्जरी विला से चोरी हुई कीमती ज्वेलरी मामले में साइबराबाद पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया।

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

राज्य

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे 13,355 रोजगार सृजन की संभावना है।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

रांची की अदालत ने भैरव सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के आरोप में बरी कर दिया है।

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

राज्य

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार की सम्राट सरकार ने पेंशन प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक ₹1100 की नई दर की घोषणा की, जो प्रत्येक माह की 10 तारीख को अंतरित की जाएगी।