मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से नई पेंशन व्यवस्था लागू: अब न कागज दिखाना और न फेस

new-pension-scheme-in-mp-from-april-1

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से नई पेंशन व्यवस्था लागू: अब न कागज दिखाना और न फेस

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से नई पेंशन व्यवस्था लागू अब न कागज दिखाना और न फेस

MP pension system: मध्यप्रदेश सरकार पेंशन प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश में नई पेंशन व्यवस्था लागू होगी। इस सिस्टम में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, पेपरलेस और फेसलेस होगी, जिससे पेंशनर्स को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

MP pension system: ऑनलाइन होगी पूरी पेंशन प्रक्रिया

नई व्यवस्था के तहत पेंशन निर्धारण से लेकर शिकायत निवारण तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। पेंशनर्स घर बैठे आवेदन कर सकेंगे और अपने मामलों की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे।सरकार का दावा है कि इससे पेंशन शुरू होने में देरी कम होगी और प्रशासनिक बाधाएं खत्म होंगी।

MP pension system: SBI के जरिए होगा भुगतान

नई व्यवस्था में प्रदेश के 4.64 लाख पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान State Bank of India (SBI) के माध्यम से किया जाएगा। SBI नोडल बैंक के रूप में काम करेगा.पेंशनर्स के किसी भी बैंक खाते में सीधे राशि ट्रांसफर होगी,बैंक बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब तक पेंशन का भुगतान अलग-अलग बैंकों के जरिए होता था, जिससे प्रक्रिया जटिल हो जाती थी।

बंद होंगे जिला पेंशन कार्यालय

इस सुधार के तहत एक बड़ा फैसला यह भी लिया गया है कि जिलों में संचालित पेंशन कार्यालय बंद किए जाएंगे।हालांकि संभागीय स्तर पर कार्यालय काम करते रहेंगे। पूरी पेंशन प्रक्रिया अब भोपाल स्थित मुख्यालय से केंद्रीकृत रूप से संचालित होगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।