ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान को मिली बड़ी सफलता,संदिग्ध 'बाबा' को हिरासत में लिया

operation-crackdown-campaign-news

ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान को मिली बड़ी सफलता,संदिग्ध 'बाबा' को हिरासत में लिया

ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान को मिली बड़ी सफलतासंदिग्ध बाबा को हिरासत में लिया

operation crackdown campaign: उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली,जब लक्ष्मणझूला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध 'बाबा' को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह व्यक्ति कोई साधु नहीं, बल्कि चमोली जिले का एक वांछित हत्यारोपी है जो जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा है। बता दे कि एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

[caption id="attachment_139625" align="alignnone" width="1188"]संदिग्ध बाबा को हिरासत में लिया संदिग्ध बाबा को हिरासत में लिया[/caption]

पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस का सामना एक संदिग्ध बाबा से हुआ। पूछताछ के दौरान वह अपनी पहचान को लेकर गोल-मोल जवाब देने लगा, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। उसे थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी असली पहचान उजागर हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जयवीर खत्री निवासी चमोली के रूप में हुई है।

operation crackdown campaign: थराली में साल 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना थराली में साल 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज है। ​वह इस मामले में जेल भी जा चुका है। जमानत मिलने के बाद वह अपने घर से गायब हो गया और पहचान छिपाने के लिए बाबा बनकर संदिग्ध रूप से रह रहने लगा। लक्ष्मणझूला पुलिस ने तत्काल संबंधित थाने को सूचित कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएसपी पौड़ी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल संदिग्धों की पहचान करना है, बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी है।

संबंधित सामग्री

संपत्ति विवाद के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की हत्या, 4 दिन बाद पश्चिम बंगाल से किरायेदार दंपती गिरफ्तार

देश-विदेश

संपत्ति विवाद के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की हत्या, 4 दिन बाद पश्चिम बंगाल से किरायेदार दंपती गिरफ्तार

दिल्ली की शिवाजी कॉलेज की प्रोफेसर देबस्मिता पॉल की हत्या में पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में किरायेदार दंपती को गिरफ्तार किया गया।

हिमाचल राजनीति में बढ़ी सियासी गर्मी, सांसद हर्ष महाजन ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना

राज्य

हिमाचल राजनीति में बढ़ी सियासी गर्मी, सांसद हर्ष महाजन ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए।

बड़े भाई ने की छोटे भाई पर सिलेंडर से हमलाकर की हत्या!

राज्य

बड़े भाई ने की छोटे भाई पर सिलेंडर से हमलाकर की हत्या!

In Lucknow, an elder brother brutally murdered his younger sibling using a gas cylinder following a familial dispute.

Vastu Tips For Temple: घर का मंदिर किस दिशा में होना चाहिए? वास्तु के अनुसार जानें सही जगह!

सनातन

Vastu Tips For Temple: घर का मंदिर किस दिशा में होना चाहिए? वास्तु के अनुसार जानें सही जगह!

Learn about the ideal placement for home temples according to Vastu Shastra to enhance peace, prosperity, and positive energy.

निमधा गांव में आम के पेड़ के नीचे लगी सीएम साय की चौपाल, नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा

राज्य

निमधा गांव में आम के पेड़ के नीचे लगी सीएम साय की चौपाल, नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निमधा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विकास प्रोजेक्टों की घोषणा की।