Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

rajasthan-weather

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

rajasthan weather राजस्थान में मानसून की दस्तक अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी भारत में बने कम दबाव का क्षेत्र अब परिसंचरण प्रणाली में बदल गया है, जिससे अगले 5 दिनों तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन इस समय श्रीगंगानगर और रोहतक के बीच से गुजर रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। [caption id="attachment_91913" align="alignnone" width="245"]Rajasthan Weather Rajasthan Weather[/caption]

Rajasthan Weather: जलमग्न हो गईं और कई इलाकों में पानी भर गया

राजस्थान के 32 जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें से 5 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी के तहत रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इनमें अलवर, धौलपुर, भरतपुर, कोटा और करौली प्रमुख हैं। अलवर में सोमवार सुबह करीब 4 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। केवल 4 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और कई इलाकों में पानी भर गया।

Rajasthan Weather: काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में सबसे अधिक 158 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे-123 की ओर जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश जारी रहने की संभावना जताई

इसके अलावा सिरोही, बांसवाड़ा, करौली, भरतपुर और कोटा समेत अन्य जिलों में भी कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

Rajasthan Weather: संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई

बारिश के इस दौर के चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहीं, आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

संबंधित सामग्री

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

राज्य

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कर्मचारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे। नई नीति में पति-पत्नी की साथ पदस्थापना और गंभीर बीमारी में रियायत शामिल है।

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

राज्य

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

In Gwalior, a scammer lured unemployed youths with false promises of government jobs, defrauding them of ₹7.75 lakh.

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

राज्य

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

राज्य

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कोई कमी नहीं है।

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

राज्य

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

PM नरेंद्र मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील की। इसके प्रभाव में कई मंत्री ई-वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।