RBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए टॉपर्स को कितना मिलेगा इनाम

rbse-12th-result-topper-prizes-rewards-list

RBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए टॉपर्स को कितना मिलेगा इनाम

rbse 12वीं का रिजल्ट जारी जानिए टॉपर्स को कितना मिलेगा इनाम

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस में सीकर की 3 बेटियों ने टॉप किया है। साइंस में 97.52 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में 93.64 प्रतिशत और कला वर्ग में 97.54 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, उच्च माध्यमिक विज्ञान वर्ग की परीक्षा में कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,85,299 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। साइंस वर्ग का कुल परिणाम 97.52% रहा।

RBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

सीकर की टॉपर

इनमें दिव्या भादू शेखावाटी पब्लिक स्कूल (लोसल) और निकिता जांगिड़ और ऋषिता तूनवाल ब्राइट स्कूल (सीकर) की स्टूडेंट हैं। तीनों के ही 500 में से 499 नंबर आए। तीनों का सिर्फ 1 नंबर हिंदी में कटा है। 

RBSE 12th Result 2026: परिणाम जारी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर से अजमेर बोर्ड के साथ वर्चुअल जुड़कर साइंस, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी किए। इस साल RBSE ने अपनी कार्यप्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव दिखाते हुए समय से पहले नतीजे जारी किए हैं। इससे पहले 10वीं का परिणाम भी 23 मार्च को घोषित किया जा चुका है। 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी। 

शिक्षा मंत्री ने की टॉपर्स से बात

रिजल्ट जारी करने के तुरंत बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के टॉपर्स को व्यक्तिगत रूप से फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा राज्य को आप जैसे होनहार युवाओं पर गर्व है। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

टॉपर्स को इनाम

प्रदेश स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को अब 75,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि पहले यह इनाम राशि 1 लाख रुपए थी। नकद राशि के साथ-साथ मेधावी छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट और प्रदेश स्तरीय सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।