अंबिकापुर: कन्वर्जन के आरोप में  रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

retired-deputy-collector-omega-toppo-conversion-case-ambikapur

अंबिकापुर: कन्वर्जन के आरोप में  रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

अंबिकापुर कन्वर्जन के आरोप में  रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

अंबिकापुर कन्वर्जन: अंबिकापुर में धर्मांतरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पुलिस की कार्रवाई सामने आ गई है. सरगुजा पुलिस ने कन्वर्जन कराने के आरोप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है. मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां उनके घर में कथित तौर पर लंबे समय से चंगाई सभा के नाम पर गतिविधियां चल रही थीं

अंबिकापुर कन्वर्जन: हर रविवार होती थी चंगाई सभा

हिंदू संगठनों का आरोप है कि ओमेगा टोप्पो के घर पर करीब एक साल से हर रविवार चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे। आरोप यह भी है कि लोगों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था. यही वजह रही कि मामला सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी भी देखने को मिली और संगठनों ने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की।

अंबिकापुर कन्वर्जन: 26 जनवरी को हुई थी शिकायत

इस पूरे मामले की औपचारिक शिकायत 26 जनवरी को हिंदू संगठनों से जुड़े रोशन तिवारी ने की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 5 (क) के तहत ओमेगा टोप्पो सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी, लेकिन तभी एक नया मोड़ सामने आया। Also Read-CM साय देंगे 361 करोड़ रुपए की सौगात, इस जिले को मिलेगा बंपर लाभ

कार्रवाई की भनक लगते ही हुईं लापता

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि जिस घर में कन्वर्जन की सभा चल रही थी, वह रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो का ही था.  लिखित आवेदन मिलने के बाद जब पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, तो सामने आया कि कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वह घर से लापता हो गई थीं. इसके बाद सरगुजा पुलिस ने व्यापक स्तर पर खोजबीन की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरा मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि नमनाकला रिंग रोड पर मंजूषा अकादमी के पास एक मकान में कन्वर्जन कराया जा रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा थी, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए थे। शोरगुल की शिकायत भी स्थानीय लोगों ने की थी. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद मामला धर्मांतरण से जुड़ा पाए जाने पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े पहलुओं को खंगाला जा रहा है। आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।  

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"