SATNA NEWS: ऑनलाइन फ्रॉड कर कियोस्क संचालकों से ठगी करने वाला दो सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

satna-news-5

SATNA NEWS: ऑनलाइन फ्रॉड कर कियोस्क संचालकों से ठगी करने वाला दो सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

satna news ऑनलाइन फ्रॉड कर कियोस्क संचालकों से ठगी करने वाला दो सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

SATNA NEWS: सतना शहर में कियोस्क सेंटरों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेंद्र सिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। [caption id="attachment_86241" align="alignnone" width="300"]SATNA NEWS SATNA NEWS[/caption]

SATNA NEWS: 60,000 ट्रांसफर कर फरार

प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, एक कियोस्क संचालक, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्टेशन रोड स्थित उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और पैसे ट्रांसफर कराने का बहाना बनाकर पहले भरोसा जीता। उसने मोबाइल से ₹1,000 ट्रांसफर करवाया और नगद पैसे दिए। बाद में दुकानदार की व्यस्तता का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर ₹60,000 ट्रांसफर कर फरार हो गया।

SATNA NEWS: पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया

इसी तरह की कई शिकायतें अन्य कियोस्क संचालकों से भी मिलीं। पुलिस ने गंभीरता से जांच कर मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा — पवन कुमार सिंह (निवासी बाराबंकी, यूपी) और अंकुर सिंह (निवासी गोंडा, यूपी)। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया।

SATNA NEWS: शिकायत के बावजूद ट्रैक करना मुश्किल होता

आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन से सतना पहुंचे और रीवा से बाइक किराए पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। इनका तरीका बेहद शातिर था — पहले छोटे अमाउंट का ट्रांजेक्शन करवाकर पासवर्ड देख लेते, फिर वापस आकर बड़ी रकम अपने गेमिंग अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे। वे ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे जिनका सीधा बैंक से कोई लिंक न हो, जिससे शिकायत के बावजूद ट्रैक करना मुश्किल होता।

दो मोबाइल और ₹40,000 नगद जब्त किए गए

इनके पास से दो मोबाइल और ₹40,000 नगद जब्त किए गए हैं। पूर्व में भी इनके खिलाफ प्रयागराज समेत अन्य जिलों में ठगी के मामले दर्ज हैं।

संबंधित सामग्री

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

जुर्म गाथा

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

A long-time employee at Manoharmal & Company Jewelers in Raipur's Sadar Bazar stole gold jewelry valued over ₹2 crore. The theft was discovered through CCTV footage.

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

राज्य

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कर्मचारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे। नई नीति में पति-पत्नी की साथ पदस्थापना और गंभीर बीमारी में रियायत शामिल है।

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

राज्य

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

In Gwalior, a scammer lured unemployed youths with false promises of government jobs, defrauding them of ₹7.75 lakh.

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

राज्य

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

राज्य

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कोई कमी नहीं है।