CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा, UCC संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी

uttarakhand-cm-dhami-cabinet-meeting-ucc-amendment-approval

CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा, UCC संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी

cm धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा ucc संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी

CM Dhami UCC Amendment: उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 2 बड़े और अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने एक तरफ समान UCC अध्यादेश 2025 में संशोधन को मंजूरी दी, वहीं 2015 से पहले नियुक्त उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन देने का फैसला किया गया।

19 प्रस्तावों पर चर्चा 

करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें कर्मचारियों, न्यायिक व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर, विधानसभा सत्र और पर्यटन से जुड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों को उत्तराखंड सरकार के अहम नीतिगत निर्णयों में माना जा रहा है। उपनल कर्मियों से जुड़ा निर्णय लंबे समय से लंबित था, जबकि UCC अध्यादेश में संशोधन को लेकर भी कैबिनेट स्तर पर स्पष्ट रुख अपनाया गया है। [caption id="attachment_128332" align="alignnone" width="619"]CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा[/caption]

CM Dhami UCC Amendment: इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

होमस्टे योजना का लाभ 

कैबिनेट बैठक में होमस्टे योजना को लेकर अहम फैसला लिया। तय किया गया है कि इस योजना का लाभ अब केवल स्थानीय लोगों को ही मिलेगा। सरकार का उद्देश्य पर्यटन से होने वाले लाभ को सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंचाना है।

समान कार्य–समान वेतन

कैबिनेट ने साल 2015 से पहले नियुक्त किए गए उपनल कार्मिकों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने का फैसला लिया। इस फैसले से राज्य के करीब 7000 उपनल कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि उपनल के तहत नियुक्तियों में पूर्व सैनिकों यानी एक्स-सर्विसमैन को पहले की तरह प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

समान नागरिक संहिता अध्यादेश 

कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता अध्यादेश 2025 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। संशोधन के बाद अध्यादेश से जुड़े प्रावधानों में आवश्यक बदलाव लागू होंगे । यह फैसला कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है।

रोपवे, टनल और ऑटोमेटेड पार्किंग 

CM Dhami UCC Amendment: उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए कैबिनेट ने BRIDCUL को अधिकृत किया है। रोपवे, टनल और ऑटोमेटेड पार्किंग जैसी परियोजनाओं की जिम्मेदारी अब BRIDCUL के पास होगी, जिससे शहरी और पर्यटन के क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है।  

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"