प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए CM धामी, बोले ...

uttarakhand-cm-dhami-sports-cultural-festival-closing-ceremony

प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए CM धामी, बोले - राज्य को खेलभूमि के रूप में विकसित किया जा रहा

प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए cm धामी बोले - राज्य को खेलभूमि के रूप में विकसित किया जा रहा

CM Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय इंटर कालेज छाम, टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।

CM ने किया निरीक्षण

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और UCC के तहत पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री धामी ने भगवान नागराजा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। [caption id="attachment_127478" align="alignnone" width="576"]प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए CM धामी प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए CM धामी[/caption]

राज्य बन रहा खेलभूमि - CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य को खेलभूमि के रूप में विकसित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना की जा रही है। टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न साहसिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

CM Dhami News: ‘जीरो टॉलरेंस नीति पर काम’

CM ने कहा राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निष्ठा से काम कर रही है। राज्य सरकार ने अब तक 10 हजार से ज्यादा सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया और 6 हजार से ज्यादा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है।

संबंधित सामग्री

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, शाम को हल्की बारिश की संभावना।

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

खेल

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

श्रीलंका-A ने IND A को सुपर ओवर में हराया। खेल के बाद भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई विशेन हलंबागे के बीच तीखी बहस हुई।

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

रेतीले बवंडर और तेज आंधियों से उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मानसून की गति में भी धीमापन दर्ज किया गया।

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।