चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम, 20 हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे

उत्तराखंड में भारी ट्रैफिक जाम

चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम, 20 हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, हरिद्वार में गंगा स्नान, और वीकेंड के कारण बढ़ते पर्यटकों से भारी ट्रैफिक जाम की समस्या हुई।

चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम 20 हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे

उत्तराखंड में भारी ट्रैफिक जाम |

वीकेंड, गर्मी की छुट्टियों और चारधाम यात्रा ने उत्तराखंड की ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। राज्य में पहुंचे 20 हजार से ज्यादा पर्यटक वाहनों के कारण हरिद्वार से बद्रीनाथ और रुद्रपुर से नैनीताल तक कई मार्गों पर जाम जैसे हालात बन गए। मसूरी, नैनीताल, कॉर्बेट, हरिद्वार और चारधाम यात्रा मार्गों पर घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए।

वाहनों की भारी भीड़

चारधाम यात्रा के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने और स्कूलों की छुट्टियां पड़ने के बाद पर्वतीय जिलों में वाहनों की भीड़ लगी हुई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई स्थानों पर लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। खराब सड़क, संकरी पहाड़ी मार्ग और बढ़ती भीड़ ने प्रशासन के लिए  चुनौती बढ़ा दी है। पंजीकरण और प्रशासनिक आकलन और ट्रैफिक मूवमेंट के आधार पर अनुमान है कि सिर्फ चारधाम यात्रा मार्गों पर रोजाना 8 से 10 हजार से ज्यादा वाहन पहुंच रहे हैं। 

हरिद्वार में लगा जाम

मसूरी में वीकेंड पर 4 से 5 हजार, नैनीताल-भवाली-रामगढ़ बेल्ट में 3 से 4 हजार, जबकि रामनगर- कॉर्बेट क्षेत्र में भी प्रतिदिन 1 से 2 हजार पर्यटक गाड़िया पहुंच रही हैं। इधर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। वहीं चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और वीकेंड पर्यटकों की आवाजाही भी रही। तीनों कारण एक साथ होने से हरिद्वार और आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक लगा हुआ है। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि जाम खुलवाने के लिए पुलिस को लगातार यातायात प्रबंधन करना पड़ा। 

गेट सिस्टम लागू 

जोशीमठ से मारवाड़ी पुल तक प्रशासन ने गेट सिस्टम लागू किया। इसके तहत वाहनों को नियंत्रित अंतराल पर छोड़ा जा रहा है ताकि खराब रोड वाले हिस्से पर एक साथ दबाव न बढ़े। प्रशासन का दावा है कि इससे यात्रा ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

राज्य

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

16 जून से 25 जून के बीच केदारनाथ की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग IRCTC पोर्टल पर शुरू हो गई है।

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

राज्य

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

हरिद्वार में सांस्कृतिक संरक्षण के लिए 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' के पोस्टर लगाए गए। इसे संत समाज और मुस्लिम समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

हरिद्वार में पानी की टंकी से 27 सांप बरामद, वीडियो आया सामने

राज्य

हरिद्वार में पानी की टंकी से 27 सांप बरामद, वीडियो आया सामने

हरिद्वार के एक घर में पानी की टंकी से 27 कीलबैक सांपों की बच्चे बरामद हुए। इन्हें सांप पकड़ने वालों ने सुरक्षित निकाला।

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र,  33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

राज्य

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के लिए 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, युवा समारोह में उत्साहित दिखे।

उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

राज्य

उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 196 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। वेतनमान 44,900 से 1,42,400 रुपए।